उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही विपक्षी पार्टी वर्तमान सरकार पर हावी होने की पूरी कोशिश कर रही है। एक बार फिर चुनावी हलचल तेज है।
हॉल में ही संसद के सदन में सरकार द्वारा यह कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के समय देश में एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है ।इस बयान को विपक्षी पार्टी ने आड़े हाथों लेकर वर्तमान सरकार पर हमला बोल दिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वीट

1. भारत में आक्सीजन की कमी से कोरोना की दूसरी लहर में खासकर जो अफरातफरी व मौतें आदि हुई। तो उससे निपटने के लिए केन्द्र सरकार को विदेशी सहायता तक भी लेनी पड़ी, यह किसी से भी छिपा नहीं है, फिर भी आक्सीजन की कमी से मौतें नहीं होने का दावा करना अति दुर्भाग्यपूर्ण व अति-दुःखद।
— Mayawati (@Mayawati) July 22, 2021
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी ट्वीट में कहा भारत में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना की दूसरी लहर में खासकर जो अफरातफरी व मौतें आदि हुई । उससे निपटने के लिए केंद्र सरकार को विदेशी सहायता तक भी लेनी पड़ी है यह किसी से छिपा नहीं है । फिर भी ऑक्सीजन की कमी से मौतें नहीं होने का दावा करना अति दुर्भाग्यपूर्ण है .
2.ऐसे मिथ्या बयानों से जनता में केन्द्र के प्रति अविश्वास भी पैदा हो रहा है कि आगे कोरोना की तीसरी लहर अगर आई तो क्या होगा? जबकि केन्द्र एवं राज्य सरकारों की भी प्राथमिकता व उत्तरदायित्व जनता के प्रति शत-प्रतिशत होना चाहिए व राजनैतिक एंव सरकारी स्वार्थ के प्रति कम।
— Mayawati (@Mayawati) July 22, 2021
मायावती ने कहा कि ऐसे गलत बयानों से जनता में केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास पैदा पैदा हो रहा है । अगर कोरोना की तीसरी लहर आई तो क्या होगा ? यदि केंद्र एवं राज्य सरकारों को भी प्राथमिकता व उत्तरदायित्व जनता के प्रति शत-प्रतिशत होना चाहिए व राजनीतिक एवं सरकारी स्वार्थ के प्रति कम।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीट

ये भाजपा सरकार का आपराधिक व निर्दयी बयान है कि कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा।
जिनके घर उजड़ें हैं, वो भाजपा के इस ‘महाझूठ’ का दर्द भरा सच जानते हैं।
भाजपा माफ़ी योग्य नहीं है । #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/zXP6Ul0bfT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 21, 2021
भाजपा सरकार का अपराधिक व निर्दयी बयान की कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से कोई नहीं मारा, जिनके घर उजड़ने हैं वह भाजपा के इस महा झूठ का दर्द भरा सच जानते हैं भाजपा माफी योग्य नहीं है।
अखिलेश यादव का उन्नाव दौरा
उन्नाव में आज निषाद समाज के संघर्ष के महायोद्धा व महानायक माननीय मनोहर लाल जी की मूर्ति के अनावरण का परम सौभाग्य मिला।
मा. मनोहर लाल जी द्वारा निषाद समाज के हक़ का जो संघर्ष शुरू किया गया था, हम सब उसकी पतवार थामते रहे हैं और आगे भी संकल्प के साथ थामते रहेंगे। pic.twitter.com/cD4C6A3r06
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 21, 2021
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी उन्नाव में है ।जहां वह निषाद समाज के महा योद्धा महानायक माननीय मनोहर लाल जी की मूर्ति के अनावरण के लिए गए थे ।विधानसभा चुनाव नजदीक है एवं बीजेपी पार्टी से निषाद समाज अधिक संतुष्ट नहीं है ऐसे में अखिलेश यादव का निषाद समाज के माननीय मनोहर लाल जी की मूर्ति के अनावरण करना अपने आप में एक प्रश्न उठाता है।
आज 22 है… ‘बाइस में बाइसिकल’ की ओर बस 6 महीने और… आज से भाजपा की संवेदनहीन सरकार की उल्टी गिनती शुरू।#बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/j7sJai5HyO
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 22, 2021
सपा सुप्रीम अखिलेश यादव ने आज 22 तारीख को बाइस में बाइसिकल, बस 6 महीने और आज से भाजपा की सरकार की उल्टी गिनती शुरू का नारा उन्नाव में दिया।उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव पास में है वही सारी पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने में जुड़ी हुई है।










