6 लेन के साथ 40 मिनिट में होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से यात्रा तय, 18KM की होगी एलिवेटेड रोड

0
1633
views
Lucknow-Kanpur Expressway will travel in 40 minutes with 6 lanes, 18KM will be elevated road
6 लेन के साथ 40 मिनिट में होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से यात्रा तय,18KM की होगी एलिवेटेड रोड Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 6 जनवरी: लखनऊ से कानपुर के सफर घंटों से घट कर अब मिनटों का रह जायेगा। जहां अब लखनऊ से कानपुर तक बनने वाले एक्सप्रेस वे का टेंडर इस हफ्ते खुलने वाला है । इसके बाद कार्य को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जायेगा। यही नहीं मार्च महीने से कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है की पहले 6 लेन की एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे लेकिन भविष्य को देखते हुए 8 लेन के साथ एक्सप्रेसवे पर एक टोल प्लाजा प्रस्तावित किया गया है।

लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेसवे परियोजना (Lucknow-kanpur Expressway प्रोजेक्ट 2022)

आपको बता दें लखनऊ और कानपुर को जोड़ने के लिए वर्तमान समय में राजमार्ग है, लेकिन उस राजमार्ग को रफ्तार देने के लिए अब नया 8 लेन का एक्सप्रेसवे रूट बनाया जाएगा। जिसके लिए 4270 करोड़ रुपए की परियोजना के टेंडर का इसी हफ्ते खुलना तय माना जा रहा है।

18 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड के साथ 45 किलोमीटर का बनेगा ग्रीन फील्ड

लोगों के मन मैं यह प्रश्न अक्सर घर घर जाता है कि लखनऊ से कानपुर तक की दूरी महज 40 मिनट में कैसे पूरी होगी? आपको बता दें कि 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड के साथ 45 किलोमीटर का ग्रीन फील्ड बनेगा जिससे कि मैं 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर तक की दूरी तय की जाएगी वही आपको बता दें कि 63 किलोमीटर की दूरी में कुल छोटे-बड़े 20 से अधिक पुल बनेंगे। वही पांच फ्लाईओवर के साथ दो एलिवेटेड रोड बनाने का भी प्रस्ताव है अंडरपास के साथ बायपास को भी जोड़ा जाएगा।

हाइब्रिड मॉडल पर किया जायेगा एक्सप्रेस का निर्माण (Lucknow-Kanpur Expressway Model)

गौरतलब है कि एक्सप्रेसवे की लंबाई 23 किलोमीटर की होगी वही भूमि अधिग्रहित करने का भी कार्य पूरा कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस योजना को 2 साल तक पूरा करने की संभावना है यह प्रोजेक्ट शहीद पथ से शुरू किया जाएगा। इसमें 40% धनराशि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लगाएगी वहीं 60% धनराशि टेंडर द्वारा निकलने वाली कंपनी को धनराशि खर्च करनी होगी जिसका भुगतान एनएचएआई 15 साल में भुगतान करेगा।

इन लोगों को मिलेगा जाम से मुक्ति

गौरतलब है कि बंथरा सरोजनी नगर बनी आदि जगह में रहने वाले लोगों को इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद जाम से निजात मिलेगी जहां ट्रैफिक का डायवर्शन पूरा एलिवेटेड एक्सप्रेस वे पर हो जाएगा।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे रूट (Lucknow-knapur Expressway Route)

कानपुर एक्सप्रेस वे के रूट के बारे में बात करें तो प्रस्तावित रूट के अनुसार शहीद पथ रिंग रोड से बंथरा दतौली कांथा, तौरा, नरोना होते हुए अमरसास होते हुए कानपुर। सिंगल पिलर पर 6 लेन एलिवेटेड रोड बनेगा, इसके बाद बनी से उन्नाव होते हुए आजाद चौराहे तक रोड 6 लेन की होगी। इस एक्सप्रेस-वे को कानपुर रिंग रोड के साथ गंगा बैराज और उन्नाव लालगंज हाईवे के साथ जोड़ा जाएगा ।

वहीं ट्रैफिक को देखते हुए लखनऊ कानपुर मार्ग पर सभी एलिवेटेड ब्रिज आठ लेन के हिसाब से डिजाइन किए जाएंगे।  सीतापुर रोड से कुर्सी रोड तक निर्माण कार्य जनवरी के अंत तक संपन्न हो जाएगा। वही सीतापुर रोड से बिहटा रोड का कार्य मार्च 2022 तक संपन्न कराने की संभावना है। वहीं बंथरा रोड से सीतापुर रोड निर्माण कार्य जून 2022 तक पूरा होने की संभावना है।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे(Lucknow-kanpur Expressway work)  में दो फेज में होंगे कार्य

गौरतलब है कि लखनऊ से लेकर कानपुर एक्सप्रेस वे में 2 फेज में कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। जहां पहले फेज में 17.52 किलोमीटर बनाए जाएंगे वही फेस टू में 45.24 किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा।

इन गांव से होकर निकलेगी एक्सप्रेसवे(Lucknow-kanpur Expressway)

गौरतलब है कि लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ के कुल 11 गांव और उन्नाव के 30 गांव से होकर गुजरेगी। दोनों फेज में कुल 22 अंडरपास बनाए जायेगें । लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे को कुल लंबाई 62.755 किलोमीटर की होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here