बारिश के साथ बढ़ी लखनऊ में शीतलहर और ठिठुरन, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों की चेतावनी की जारी

0
2099
views
Cold wave and chill in Lucknow increased with rain, Meteorological Department issued warning for the coming 3 days
बारिश के साथ बढ़ी लखनऊ में शीतलहर और ठिठुरन, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों की चेतावनी की जारी picture :Lucknow news 24

लखनऊ 6 जनवरी: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज बारिश हो रही है। तड़के सुबह से बूंदाबादी का सिलसिला जारी है जहां लखनऊ के कई हिस्सों में आज सुबह से ही बारिशों ने डेरा जमा कर रखा है। मौसम विभाग की माने जम्मू कश्मीर का पाकिस्तान की ओर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है जिसे कारण बारिश के साथ शीतलहर का भी आगमन हो चुका है।

अगले तीन दिन राजधानी लखनऊ का हाल

Cold wave and chill in Lucknow increased with rain, Meteorological Department issued warning for the coming 3 days
बारिश के साथ बढ़ी लखनऊ में शीतलहर और ठिठुरन, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों की चेतावनी की जारी Picture: Lucknow News 24

अगर आज के मौसम की बात करें तो दिन का तापमान 19 डिग्री रहेगा वहीं 22 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। 92 प्रतिशत तक आज बादल आसमान में रहेगें। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा। जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

6 जनवरी : न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड एवं अधिकतम तापमान 19 डिग्री बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे।

7 जनवरी 2022: न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड राजधानी लखनऊ में बारिश होगी।

8 जनवरी 2022:  मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा एवं बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

9 जनवरी 2022:  लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा एवं बारिश के साथ धूप निकलने की संभावना जाहिर की गई है।

पश्चिमी यूपी में भी बारिश के आसार

कानपुर अयोध्या प्रयागराज बरेली समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी गौरतलब है कि हल्के बादल के साथ सुबह कोहरे होने की भी आशंका मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है बारिश के साथ शीतलहर भी बढ़ेगी।

लखनऊ का एक्यूआई लेवल (हवा की गुणवत्ता)

बारिश होने के साथ लखनऊ में शीतलहर एवं थिएटर बड़ी है लेकिन कोहरे से लोगों को थोड़ी मुक्ति मिली है। इसके साथ ही लखनऊ के अलग-अलग जगहों के वायु गुणवत्ता की बात की जाए तो मानक एक्यूआई के अनुसार चारबाग मैं एक्यूआई का स्तर 169, गोमती नगर में एक्यूआई का स्तर 186, निशातगंज में एक्यूआई का स्तर से 164, तालकटोरा में 184 तथा विजय खंड में 179 आंका गया है। अगर मानकों के लिहाज से बात करें तो अभी भी हवा की गुणवत्ता ठीक नहीं है लिहाजा मास्क आदि का प्रयोग करें।

स्वेटर कंबल के साथ अब छाता निकले

Cold wave and chill in Lucknow increased with rain, Meteorological Department issued warning for the coming 3 days
बारिश के साथ बढ़ी लखनऊ में शीतलहर और ठिठुरन, मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों की चेतावनी की जारी Picture:Lucknow news 24

लोगों को जहां एक ओर ठंड सता रहा है वहीं अब बारिश की वज़ह से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राहत की बात यह है की कोहरा नहीं होने से फिलहाल विजिबिलिटी राजधानी लखनऊ की ठीक है लेकिन अब लोगों को स्वेटर, मॉफलर के साथ अब बाहर निकलने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं आने वाले तीन दिनों में मौसम विभाग के जे पी गुप्ता जी के अनुसार राजधानी में बारिश हो सकती है और सर्द हवाएं चल सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here