लखनऊ : शहर में जहां आजकल लोग पार्किंग टिकट के पैसे बचाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं ।यही नहीं कॉलोनी के हाल और भी बुरे हैं जहां लोग निजी प्रॉपर्टी और घर के सामने अपनी गाड़ी लगाने से बाज नहीं आते हैं।
गैरजिम्मेदार तरीके से पार्किंग करने की वजह से आए दिन लड़ाईयां यहां तक कि कुछ जगहों पर पार्किंग विवाद पर हत्याएं भी हुई है।
लखनऊ: ट्रैफिक पुलिस ने फोन नंबर जारी किया है जहां अगर आपके घर के सामने आपकी मर्जी के बैगर पार्किंग करता है तो आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करके ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना देकर चालान कटवा सकते हैं।
हेल्प लाइन नंबर : 9454405155, 6389304242, 6389304141#Lucknow #lucknowtraffic pic.twitter.com/U67S0VFWWM
— Luknow News 24 (@lucknownews24) July 21, 2021
कोतवालियों में लखनऊ शहर में ना जानें कितने ही केस पार्किंग को लेकर दर्ज हैं। इन सभी से निजात पाने के लिए योगी जी की सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है जहां अगर आप अपनी गाड़ी किसी के घर के सामने बीना उसकी अनुमती के लगाते हैं तो आपका चालान कट सकता है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने तीन नंबर मुहैया करवाए हैं । जिसमें कॉल करने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस जगह का मुयाना कर के चालान की रसीद आपको पकड़ा सकता है। यह नंबर हैं : 9454405155, 6389304242, 6389304141
गौरतलब है किसी से वाद विवाद में पड़ने से बेहतर है सरकार द्वारा चलाए अभियान का जिसकी मदद से आप अपनी परेशानी दूर करने के साथ सरकारी कोष की भी मदद कर सकते हैं।










