लखनऊ : बड़ी अपडेट, सड़क खराब होने पर अब घर बैठे इस व्हाट्स ऐप्प नंबर पर शिकायत कर ठीक होगी रोड, नहीं करनी होगी अधिकारियों से मिन्नत, PWD ने जारी किया व्हाट्स ऐप्प नंबर

0
403
views
lucknow street

लखनऊ : मौसम बदलने के साथ ही उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में छिटपुट बारिश की वजह से सड़क में गड्ढे में जल भराव के कारण सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं ।वहीं कुछ जगहों में सड़क टूट गए हैं और आए दिन दुर्घटना का शिकार लोग हो रहे हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको दिखते हुए लखनऊ की पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की बड़ी पहल सामने आई है।

lucknow street

व्हाट्स ऐप्प नंबर जारी

 

लखनऊ के पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में व्हाट्स ऐप्प नंबर जारी किया है। जिसके अनुसार लखनऊ शहर के अंदर कोई भी सड़क अगर खराब दिखाई दे रही हो और आम जनता को परेशानी हो रही है तो उसकी फोटो खींचकर तुरंत व्हाट्स ऐप नंबर पर लोकेशन के साथ भेजने पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी।

हालांकि प्रशासन सड़कों के मामले में पहले से ही टेंडरों के द्वारा निर्माण कार्य पर ध्यान दे रही है। लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी स्तिथि वैसी ही बनी हुई है। गौरतलब है की ट्रैफिक यातायात और रोड को लेकर प्रशासन काफी सजग है। वहीं रोड का रखरखाव ठीक हो इसलिए सफाई कर्मियों पर नकेल कसने के लिए 7000 स्मार्ट फोन भी नगर निगम द्वारा सफ़ाई कर्मियों को पहले चरण में बांटें गए हैं। जिससे उनकी लोकेशन को ट्रैक करने में मदद मिले ।

कैसे करें पीडब्ल्यूडी को सूचित

अपने व्हाट्स ऐप्प  से आपको नंबर पर फोटो खींचकर और मार्ग का पूर्ण एड्रेस लिख कर भेजना होगा। इसके बाद कन्फर्मेशन का मैसेज आपके फोन में आ जायेगा। पीडब्ल्यूडी की टीम सड़क का संज्ञान लेकर उस सड़क को मरम्मत करवाने का कार्य करेगी। इस नंबर से सकरी रोड व गलियों में गड्ढों के कारण दुर्घटना पर लगाम लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here