लखनऊ न्यूज 6 अगस्त: घटना 30 जुलाई केसरी खेड़ा ट्रैफिक क्रॉसिंग कृष्णा नगर लखनऊ की है। जहां थप्पड़ कांड से बहुचर्चित मामले में हर दिन नई नई बातें सामने आ रहीं हैं।
लखनऊ में थप्पड़ कांड आजकल सुर्खियां बटोर रहा है, जहां युवती के विरुद्ध लखनऊ वासियों ने आक्रोश दिखा और पीड़ित कैब ड्राइवर के विरुद्ध अमानवीय व्यवहार के बाद ट्विटर पर वीडियो ट्रेंड हुआ और हैशटैग अरेस्ट लखनऊ गर्ल वायरल हुआ। इसके बाद युवती अपने बचाओ में नई नई दलीले दे रहीं हैं।

हाथ में बैंडेज लगाकर कही ये बात
“थप्पड़ खाइये” आप लखनऊ में हैं!#LucknowCabDriver #ArrestLucknowGirl #Viralpic.twitter.com/jM44WQ0pOo
— Siddhant Kumar Singh (@iamSiDdHaNt7) August 6, 2021
युवती का नया वीडियो सामने आ रहा है, जहां उन्होंने कैब ड्राइवर पर ही प्रहार करने का आरोप लगा दिया है। युवती के अनुसार वह जेबरा क्रॉसिंग को पार कर रही थी। वहीं युवती ने ड्राइवर को देखा और गाड़ी रोकने का इशारा किया । ड्राइवर मोबाइल देख रहा था और बेहद करीब आपने बाद उसने गाड़ी रोकी । युवती ने उन्हें मारा इतने में कुछ और लोग आए और उनमें से एक ने युवती को मारा। जिससे उनका चश्मा नीचे गिर गया ।उसके बाद युवती के अनुसार उन्हें भागने का मौका मिला, जब भागने की कोशिश करने लगी तो उनके अनुसार उनके चारों तरफ से लोगों ने घेर लिया और काफी मारा। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाए की वहां खड़ी पुलिस देखती रही।
कितना सच और कितना झूठ
हालांकि सच और झूठ का फैसला कानून करेगी ।लेकिन प्रथम दृष्टया तो यही लगता है कि लड़की की गलती साफ तौर पर देखी जा सकती थी ।जहां उन्होंने कानून को हाथ में लेकर बेहद बेरहमी से कैब ड्राइवर को 22 थप्पड़ जड़े। वही मामला यहीं नहीं थमा वह अलग-अलग दलीलों के साथ नए वीडियो में आ रही है ।जहां उन्होंने अब पीड़ित कैब ड्राइवर पर हिंसा का आरोप लगाते हुए ट्रैफिक पुलिस को भी कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।










