Lucknow News: थप्पड़ कांड में राखी सावंत ने किया ड्राइवर को सपोर्ट, युवती को दी ये खुली चुनौती, टांग हाथ तोड़ने की कर डाली बात

0
1059
views
lucknow girl who slap cab driver

30 जुलाई को हुआ कृष्णा नगर के पास क्रॉसिंग पर लखनऊ में बहुचर्चित लखनऊ कांड की गूंज अब राजधानी के बाहर भी जाने लग गई है ।जहां हाल में ही राखी सावंत जो कि फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं ।उन्होंने ओला कैब ड्राइवर का समर्थन करते हुए वीडियो पोस्ट किया है ।जहां वह युवती पर तंज कसते भी दिखाई दे रही है आगे खबर विस्तार से।

राखी सावंत ने दी युवती को चुनौती

राखी सावंत द्वारा जारी किया गया वीडियो में राखी सावंत ने कहा  “बेरहमी के साथ क्यों पीटा कैब ड्राइवर को? लड़का हैं तो कोई भी फायदा उठा सकता है। बेकसूर को मारेगी? ओला ड्राइवर था उसे पकड़ पकड़ कर उसमें मारा है, अगर तुझे कराटे खेलने का इतना शौक है तो मेरे भाई द ग्रेट खली के साथ कराटे कर, उससे आकर दो-दो हाथ कर । राखी सावंत ने यह भी कहा कि बेकसूर को क्यों मारती है, युवती को खुली चुनौती देते हुए यह भी कहा कि तू मेरे सामने आ मैं तेरे टांग हाथ तोड़ दूंगी।

बेकसूर ड्राइवरों को क्यों मारती है शेम ऑन यू। लड़की के लिए अगर कानून बनाया गया तो उसका गलत फायदा ना उठाएं। जब तक किसी लड़की के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है तब तक कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी बेकसूर को कोई भी कुछ भी कहे, या कोई भी कानून अपने हाथ में लेने का ।

देश की जनता मैं आपसे प्रार्थना करती हूं यह जो ड्राइवर है उन्हे सम्मान दें, उन्हें प्यार जताएं और यह जो भी ड्राइवर थे वह मेरे भाई के समान है ।मैं उसकी रिस्पेक्ट करती हूं। फिर से युवती पर तंज कसते हुए राखी सावंत ने कहा कि तेरे में अगर इतनी ही लड़ाई करने की चुल तो देश के बॉर्डर पर जाकर लड़ाई कर।

मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है युवती

हाल में कृष्ण नगर थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुका है। वहीं ट्विटर पर हर दिन जस्टिस फॉर कैब ड्राइवर ट्रेंड कर रहा हैं ।।वहीं देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला कितना तूल पकड़ता है।  सबसे लोग बड़े लोकतांत्रिक देश में इस तरह का अमानवीय  व्यवहार कतई शोभनीय नहीं है ।वही इन सब मामलों से देश व राजधानी की गरिमा और शांति को ठेश पहुँचती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here