लखनऊ : मिनहाज के पिता और मसीरुद्दीन की मां का आया बड़ा बयान, आतंकी गतिविधि में आरोपित मुशीर और मिनहाज़ की 14 दिन की रिमांड

0
464
views
Lucknow: Big statement of Minhaj's father and Masiruddin's mother, 14 days remand of Mushir and Minhaj accused in terrorist activity

लखनऊ : मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर को उत्तर प्रदेश के दुब्बगा क्षेत्र से 11 जुलाई को एटीएस की टीम ने पकड़ा ।जहाँ दोनों पर यह आरोप हैं की दोनों का मकसद यूपी को दहलाने की साजिश रचने की थी । दोनों आरोपी  अलकायदा से सम्बंधित होने का शक जताया जा रहा है । वहीँ बीती दिन दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर एटीएस को दे दिया गया । दोनों के परिवार वालों सदमें में हैं और उन्हें नहीं पता की क्या हो रहा है ।उसके दोनों परिवार वालो के घरों के बहार टाला है और खुद को अपने ही घरों में कैद कर लिया है।

 

मिनहाज और मसीरुद्दीन के परिवार वालों सदमें में हैं , दोनों परिवारवालों को नहीं पता की उनके बेटे को किस गुनाह की सजा मिल रही है । सूत्रों के अनुसार मिंजाह के पिता ने कहा की उनका बीटा ऐसा नहीं कर सकता और वह सदमे में हैं । उन्होंने यह भी कहा की ऐसी घटना में उनका पुत्र शामिल नहीं हो सकता । मिनहाज के  पिता ने बताया की वह बैटरी का काम करते हैं और और करीब 28 साल से शांति से रहते हैं और कभी ने भी उनपर उंगली नहीं उठाई ।

 

मिनहाज के घर टाला लगा हुआ है और उनके पिता और माँ ने खुद को कमरे में कैद कर लिया है । लोगों के सवाल और जवाब और तीखे प्रतिक्रिया से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया है । जब तक आरोप सिद्ध नहीं हो जाता उनकी अपील है की उनके पुत्र को आतंकवादी ना कहा जाये । देखना होगा की आने वाले समय में इस मुद्दे पर आगे क्या कार्यवाही होती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here