राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है जहां मशहूर शायर मुनव्वर राणा के पुत्र तबरेज राणा को अभी-अभी जमानत मिल गई है ।गौरतलब है कि तबरेज को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत ने राहत दी है। मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राणा को ₹20000 रुपए दंड के साथ जमानत दिया गया है।
तबरेज़ राणा पर आरोप
गौरतलब है कि मुनावर राजा के पुत्र तबरेज राणा को पुलिस ने अपने चाचा और चचेरे भाई को फसाने के लिए खुद पर गोली चलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की थी ।गौरतलब है कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके तहत पुलिस ने तबरेज राणा को हिरासत में लिया था ।वही पूरा मामला संपत्ति से जुड़ा हुआ है। जहां संपत्ति विवाद को लेकर तबरेज राणा एवं उनके चाचा और चचेरे भाई ने विवाद है।
इन धाराओं के तहत हुई थी तबरेज राणा की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि आईपीसी की धारा 211 आईपीसी की धारा 120 बी के तहत मुन्नवर राणा के पुत्र तबरेज हमें की गिरफ्तारी की गई थी।
पूरा मामला
मामला जून का है जब तबरेज गाना ने अपने चाचा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर भाड़े के गुंडों से गोलिया चलवाई है। वही लखनऊ पर प्रयागराज राजमार्ग पर उनकी हत्या की साजिश करने का आरोप तबरेज राजा ने अपने चाचा को लगा दिया था ।जहां उनकी एसयूवी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाई थी। तबरेज राणा के तहरीर पर उनके चाचा एवं उनके चचेरे भाई पर रायबरेली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया था।
सीसीटीवी ने खोले राज
जिन बदमाशों ने तबरेज पर गोलियां चलाई थी वह सीसीटीवी फुटेज में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं ।वहीं जुलाई में पकड़े गए बदमाशों ने कबूला की गोलीबारी एक साजिश के तहत अंजाम दी गई है ।इसका मकसद तबरेज को मारना नहीं बल्कि खुद अपने चाचा को आपराधिक मामले में फंसाने के लिए या पूरी साजिश रची गई थी।










