
IPL New Franchise : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ को अगले वर्ष आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए अपनी टीम मिल सकती है। वहीं इकना स्टेडियम में भी ताबड़तोड़ IPL 2022 के मैच का आनंद लखनऊ वासी लेते नजर आ सकते हैं। लखनऊ आईपीएल टीम के मालिक होने के दावेदारों की रेस में आरपीजी ग्रुप के संजीव गोयंका के साथ आदित्य बिरला समूह और अडानी ग्रुप भी रुचि लेते नजर आ रहे हैं।
बीसीसीआई ने किया 2000 करोड़ बेस प्राइस तय
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नई टीमों के लिए 2000 करोड़ की बेस प्राइस रकम रखी है । वही ऑक्शन के दौरान यह रकम बढ़ कर 4000 करोड़ से ₹5000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है । नई टीम के मालिकाना हक के रेस में आरपीजी ग्रुप के संजीव गोयंका, टोरेंट, अदानी एवं बिरला हैं।
IPL 2022: 8 के जगह अब होंगी 10 टीमें
गौरतलब है इंडियन प्रीमियर लीग में वर्तमान समय में 8 टीमें खेल रही है । वही अब ये बढ़ाकर 10 टीमें हों जायेगी। अगले वर्ष 2022 से 8 की जगह 10 टीमें नजर आएगी। गौरतलब है कि अगले साल आईपीएल 2022 में 74 मैच खेले जाएंगे ।सूत्रों के अनुसार केवल वही कंपनियां फ्रेंचाइजी के लिए बिल्डिंग लगा पाएंगे जिनका सालाना टर्नओवर ₹3000 करोड़ से अधिक का है।
दर्शकों को मिलेगा नया वेन्यू

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के लिए नए वेन्यू के विकल्प चुना जा रहा है। जिसमें लखनऊ, पुणे अहमदाबाद रेस में सबसे आगे हैं ।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और लखनऊ का इकाना स्टेडियम अपनी खूबसूरती, सुविधा एवं क्षमता के चलते फ्रेंचाइजी की पहली पसंद बन सकता है। आईपीएल सीजन 4 के बाद यह पहली मर्तबा होगा जब 10 टीमें एक सीजन में खेलते नजर आएंगे।
नवाबों के शहर को मिलेगा अपना टीम

गौरतलब है कि बीसीसीआई लखनऊ को तरजीह दे सकता है ।अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में जहां एक और 28 साल बाद भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज खेला जाएगा। वहीं स्टेडियम के मानकों तथा क्रिकेट प्रेमियों को देखते हुए लखनऊ में रेगुलर तौर पर क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर बीसीसीआई अपना मन बना रही है।
नीलामी के लिए ITT दस्तावेज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार कोई भी फ्रेंचाइजी (IPL Franchise) टीम खरीदने के लिए ₹75 करोड़ जमा कराकर बिल्डिंग डॉक्यूमेंट खरीद सकता है ।वहीं सूत्रों के अनुसार आरपीजी के हेड संजीव गोयनका ने पहले ही बिल्डिंग के लिए आईटीसी दस्तावेज खरीदी हैं। जहां उन्होंने लखनऊ की टीम में रुचि दिखाई है ।देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले बीडिंग में कौन बाजी मारकर लखनऊ टीम का मालिक बनता है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने टीम के मालिकाना हक के लिए निवेदन की प्रक्रिया को 5 अक्टूबर तक खोल दिया है।









