IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के विरूद्ध वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 3 नए चेहरे का प्रवेश, 7 प्लेयर का कटा पत्ता 

0
708
views
IND vs ZIM: Announcement of Indian team for ODI series against Zimbabwe, entry of 3 new faces, chopped leaves of 7 players
PC: BCCI

भारत और  जिम्बाब्वे के बीच होने वाले  3 मैचों की वनडे श्रृंखला  के लिए भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की औपचारिक घोषणा कर दी है । जहाँ यह कहना गलत नहीं होगा की इस दौरे पर एक बार फिर नए भारतीय प्लेयर्स को अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाने का सुनहरा अवसर होगा वहीँ टीम में 3 नए चेहरे का भी प्रवेश हो रहा है जहाँ लम्बे समय से या इन्हें टीम में मौका नहीं मिला या कहे की चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं ।



इन 3 प्लेयर्स को मिला मौका

गौरतलब है की इस सीरीज में शिखर धवन एक बार फिर भारत की ओर से कप्तानी करते नज़र आयेगें ।वहीँ वेस्टइंडीज दौरे पर 3-0 से क्लीन करने वाले कप्तान धवन के कन्धों पर अब  जिम्बाब्वे दौरे  पर फतह हासिल करे की दरकार होगी ।

IND vs ZIM: Announcement of Indian team for ODI series against Zimbabwe, entry of 3 new faces, chopped leaves of 7 players
PC: BCCI

जिम्बाब्वे दौरे के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर की वापसी हो रही है जहाँ  सब की निगाहें चाहर पर होने वाली हैं ।  आईपीएल 2022 के समय से चोटिल चल रहे चाहर अब टीम इंडिया पुनः वापसी करने जा रहे हैं । वहीँ देखना दिलचस्प होगा  की चाहर कैसा प्रदर्शन करते हैं । वहीँ राहुल त्रिपाठी जिन्हे आयरलैंड दौरे पर ले कर तो जाया गया  था लेकिन प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई थी । सुन्दर को इस दफा मैनेजमेंट ने तरजीह दी है ।

 

कार्यक्रम



भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 से लेकर 22 अगस्त तक 3 मैचों की वनडे सीरीज  खेली जाएगी ।

ये स्टार प्लेयर को दिया गया आराम

IND vs ZIM: Announcement of Indian team for ODI series against Zimbabwe, entry of 3 new faces, chopped leaves of 7 players
PC: BCCI

वर्क लोड ठीक तरीके से मैनेज करने के लिए  सीरीज से बडे खिलाड़ियों को रेस्ट प्रदान किया गया है  । जहाँ   विराट कोहली के साथ भारत के नियमित कप्तान  रोहित शर्मा, श्रेयस , कार्तिक , आश्विन तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह , हार्दिक , ऋषभ पंत  मोहम्मद शमी शामिल हैं । वहीँ इस टीम में लोकेश राहुल को भी शामिल नहीं किया गया है ।

इस सीरीज में युवाओं के प्रदर्शन पर मैनेजमेंट की नज़र होगी । हालाँकि अटकले यह भी थी की विराट को इस दौरे पर रखा जायेगा जिससे की वे फॉर्म में वापसी कर सके लेकिन उनके नाम ना आने से अटकलों का बाजार थोड़ा शांत जरूर हुआ है ।

भारत की वनडे टीम:



शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर ,शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल,।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here