
लखनऊ 31 अक्टूबर : लखनऊ के पूर्वोत्तर रेलवे के कुल 7 ट्रेनों के समय सारिणी में बदलाव हुआ है। गौरतलब है की यह बदलाव 1 अक्टूबर से कर दिया गया था। लेकिन कुछ यात्रियों को पता नहीं होने की वजह से उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। आगे बात करते हैं उन 7 ट्रेन की जिसकी जानकारी आगे दी है।
01407 पुणे से लखनऊ
गाड़ी संख्या 01407 लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पुणे से लखनऊ आने वाली अब 00.50 बजे पर पुणे से खुलेगी। आपको बता दें कि पुणे से लखनऊ आने वाली यह ट्रेन कुल 17 स्टेशनों को पार करते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 1475 किलोमीटर का सफर तय करने करेगी । यह ट्रेन केवल मंगलवार को पुणे से लखनऊ की ओर आएगी।
गाड़ी संख्या 02108 लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल

गाड़ी संख्या 02108 लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली एलजी एलइडी टीवी वॉल स्पेशल ट्रेन का प्रस्थान का समय लखनऊ से रात्रि के 22:40 पर है ।वही है ट्रेन रविवार मंगलवार गुरुवार को चलती है। यह ट्रेन कानपुर झांसी ललितपुर भोपाल भुसावल नासिक होते हुए लोकमान्य तिलक जाती है।
गाड़ी संख्या 05007 बनारस से लखनऊ जंक्शन
बनारस से लखनऊ जंक्शन आने वाली गाड़ी संख्या 05007, यह ट्रेन 6:05 पर अब लखनऊ में प्रस्थान करेगी ।गौरतलब है कि यह ट्रेन बनारस से शाम 5:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन बस्ती गोंडा बाराबंकी गोमती नगर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05085 मैलानी से लखनऊ
गाड़ी संख्या 05085 मैलानी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन लखनऊ में रात्रि के 8:50 पर पहुंचेगी ।यह ट्रेन मैलानी से दोपहर के 3:20 पर चलेगी।
गाड़ी संख्या 05087, बरहनी सुहगपुर मेला स्पेशल पैसेंजर
यह ट्रेन अब लखनऊ 12.10 मिनट पर पहुंचेगी। गौरतलब है की यह ट्रेन सप्ताह के हर एक दिन चलेगी। वहीं यह ट्रेन लखीमपुर , सीतापुर होकर लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन मैलानी से सुबह के 6.15 मिनट पर खुलेगी।
गाड़ी संख्या 05088

लखनऊ से मैलानी, बरहनी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के समय में मामूली बदलाव हुआ है जहाँ अब यह ट्रेन लखनऊ से 12.55 मिनट से चलेगी। वहीं यह ट्रेन 195 किलोमीटर का सफर तय कर अपने गंतव्य मैलानी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05307, बीपीएल / लखनऊ-भोपाल गरीब रथ
यह ट्रेन केवल रविवार को लखनऊ से भोपाल के लिए रवाना होगी। 6 स्टेशन बीच में पड़ेगी जिसमें कानपुर, झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल मुख्य हैं । यह ट्रेन 22.41 बजे लखनऊ से निकलकर सुबह 8.52 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी।









