खुशखबरी: लखनऊ से होकर जाएंगी ये स्पेशल ट्रेनें, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बिहार जाने वालों को मिली राहत

0
715
views
Good News: These special trains will pass through Lucknow, relief for those going to Gujarat, Mumbai, Delhi, Bihar Picture: Lucknow News 24
खुशखबरी: लखनऊ से होकर जाएंगी ये स्पेशल ट्रेनें, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बिहार जाने वालों को मिली राहत Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 4 नवंबर : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है ।जहां दीपावली के तुरंत बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन का निर्णय भारतीय रेलवे ने लिया है। जिससे दीपावली के तुरंत बाद काम के लिए वापसी करने वाले लोगों के लिए राह आसान होने के साथ यात्रा में आसानी और सुलभता आएगी। जहां एक ओर भारतीय रेलवे ट्रेनों के फेरों को भी बढ़ने का निर्णय लिया है ।वहीं बसों के संचालन में भी इजाफा लखनऊ से लिए गए हैं। जहां कई बसों के  फेरों के साथ अतिरिक्त बसों को भी संचालन के लिए उतारा गया है।

मुंबई और गुजरात जाने वाले लोगों को होगी सहूलियत

गौरतलब है की दिवाली के बाद भारतीय रेलवे ने वेटिंग की दशा देखते हुए मुंबई, गुजरात व दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत मिली है।

स्पेशल ट्रेनें

Good News: These special trains will pass through Lucknow, relief for those going to Gujarat, Mumbai, Delhi, Bihar Picture: Lucknow News 24
खुशखबरी: लखनऊ से होकर जाएंगी ये स्पेशल ट्रेनें, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बिहार जाने वालों को मिली राहत Picture: Lucknow News 24

05401: गोरखपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल । यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से चलकर लखनऊ के ऐशबाग टर्मिनल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल जायेगी।

गोरखपुर जंक्शन

खलीलादाबाद

बस्ती

गोंडा

ऐशबाग

कानपुर

भरवारा

रगौल

बांदा जंक्शन

चित्रकुत्ध

सतना

कटनी

जबलपुर

इटारसी

भुसावल

नाशिक

कल्याण जंक्शन

लोकमान्य तिलक

यह ट्रेन कुल 1827 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस ट्रेन में 2S, 3A की सुविधा उपलब्ध रहोगी।

दिन : इस ट्रेन का संचालन 5,12,19 नवंबर  को होगा। जिससे की यात्रियों को लखनऊ से मुंबई पहुंचने में बेहद आसानी होगी। यहीं ट्रेन वापसी में 7,14,21 नवंबर को लोकमान्य तिलक से होकर लखनऊ के ऐशबाग पहुंचेगी।

5,12 नवम्बर को चलेगी गुजरात जाने वाली ट्रेन

Good News: These special trains will pass through Lucknow, relief for those going to Gujarat, Mumbai, Delhi, Bihar Picture: Lucknow News 24
खुशखबरी: लखनऊ से होकर जाएंगी ये स्पेशल ट्रेनें, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, बिहार जाने वालों को मिली राहत Picture: Lucknow News 24

गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते जाने वाली गाड़ी संख्या 05301 (गोरखपुर वलसाड एक्सप्रेस) गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते यह ट्रेन सुबह के 10.15 मिनट पर लखनऊ से निकलकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह के तड़के 5 बजे चलेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन देखें

गोरखपुर

खलीलाबाद

बस्ती

गोंडा

लखनऊ

कानपुर

कन्नौज

फर्रुखाबाद

कासगंज

मथुरा

अछनेरा

भरतपुर जंक्शन

कोटा जंक्शन

रतलाम जंक्शन

वोडोदरा जंक्शन

सूरत

वलसाड

यह ट्रेन कुल 1775 किलोमीट का सफर तय करेगी ।यह ट्रेन 31 घंटे 15 मिनट में अपना सफर तय करेगी।

इन स्पेशल ट्रेन का भी होगा संचालन

गाड़ी संख्या अप 04744, डाउन 04743 ( सहरसा फेस्टिवल स्पेशल)

यह ट्रेन दिल्ली से 15.30 मिनट पर चलकर सहरसा 16.45 पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद बरेली सीतापुर गोरखपुर छपरा हाजीपुर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर बरौनी बेगूसराय खगड़िया बख्तियारपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06980 अप और 06979 डाउन सहरसा फेस्टिवल स्पेशल

यह ट्रेन सुबह के 14.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर सहरसा जायेगी। मुरादाबाद ,बरेली ,सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर ,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर से बरौनी बेगूसराय खगड़िया बख्तियारपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here