
लखनऊ 6 नवंबर : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भैया दूज के शुभ अवसर पर यात्रियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में 100 से अधिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है जो की आज सुबह के 7 बजे से नॉन स्टॉप आज संचालित किए जाएगें। भैया दूज के दिन आज राजधानी लखनऊ में बसों की कोई कमी नहीं होने वाली। यात्रियों के भीड़ और सहूलियत को देखते हुए यह परिवहन निगम का सरहानीय कदम है । इस कदम से राजधानी लखनऊ वासी लाभान्वित होंगे।
सीएनजी और इलेट्रिक बसों से होगा इन रूटों पर सफर आसान

1.गोमती नगर विराज खंड, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, बादशाह नगर, चारबाग, आलमबाग ,अंबेडकर यूनिवर्सिटी
2.इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, टेढ़ी पुलिया, पॉलिटेक्निक, 1090 अवध हॉस्पिटल
3.दुबग्गा, ट्रांसपोर्ट नगर, अवध बस स्टेशन कामता, शहीद पथ
4.दुबग्गा, सीतापुर रोड, लखनऊ यूनिवर्सटी, निशातगंज, राम मनोहर लोहिया अस्पताल
5.दुर्गा मेडिकल कॉलेज, डालीगंज ,हनुमान सेतु, निशातगंज, अवध बस स्टेशन, चिनहट
6.इंजीनियरिंग कॉलेज कपूरथला सिकंदराबाद चौराहा चारबाग स्टेशन आलमबाग बस डिपो
7.पुरैनिया कपूरथला, सिकंदराबाद चौराहा, चारबाग स्टेशन, आलमबाग बस टर्मिनल
8.विराज खंड, हुसडिया, पत्रकारपुरम, फन रिपब्लिक मॉल ,हजरतगंज जीपीओ ,टेढ़ी पुलिया, आलमबाग
9.दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल चौराहा, चारबाग, हजरतगंज ,अर्जुनगंज ,अंबेडकर यूनिवर्सिटी
10.दुबग्गा, डालीगंज ,विश्वविद्यालय
सीएनजी बसों के रूट

1.चारबाग होते हुए इंजरिंग कॉलेज की ओर
2.चारबाग से अवध हॉस्पिटल होते हुए स्कूटर इंडिया कॉलोनी
3.चौक से होते हुए कैसरबाग
4.राजाजीपुरम चारबाग निशातगंज अवध बस टर्मिनल बाबू बनारसी दास कॉलेज
5.कैसरबाग परिवर्तन चौराहा आईटी चौराहा पॉलिटेक्निक अवध बस डिपो विराज खंड
6.अवध हॉस्पिटल से होकर हजरतगंज जीपीओ गोल मार्केट
7.चारबाग सिकंदराबाद पॉलिटेक्निक कमता बस स्टेशन
8.दुबग्गा से होकर पॉलिटेक्निक विराज खंड
9,चारबाग बंगला बाजार ओमेक्स सिटी आजाद इयररिंग कॉलेज ।
इलेक्ट्रिक बस तथा सीएनजी बसों के किराए होंगे सामान
परिवहन प्रबंधक निदेशक श्री पल्लव बोस के अनुसार सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के किराए में कोई अंतर नहीं है। दोनों के ही सामान्य किराया यात्रियों से लिए जा रहे हैं । वही टकराव की स्थिति न पैदा हो इसलिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है ।
इन बस स्टेशन से होंगे बसों के संचालन

गौरतलब है की चारबाग , विराज खंड, राजाजीपुरम, राम राम बैंक से बसों के संचालन का कार्य योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया गया है। जहां भैया दूज पर सभी यात्रियों को आराम मिल सके और भीड़ की स्तिथि पैदा ना हो ।
दीपावली पर कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन योजना
गौरतलब है कि परिवहन निगम ने पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी विशेष प्रोत्साहन राशि लोगों को देंगी। जहां पिछले साल नौ दिन हेतु चालक और परिचालक को 350 रूपये प्रतिदिन के दर से 3150 और 10 दिवस हेतु 400 प्रतिदिन के दर से 4000 दिए गए थे।









