उत्तर प्रदेश की राजधानी की राजधानी लखनऊ में अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है ।इसके तहत राजधानी में सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स को खोलने का निर्णय कर लिया गया है ।
वही अभी भी सप्ताहिक लॉकडाउन लखनऊ शहर में यथास्थिति बनी रहेगी ।गौरतलब है कि लखनऊ में मल्टीप्लेक्स 8 तारीख से एवं सिनेमाघर को 9 जुलाई से खोला जाएगा ।
यूपी सिनेमा एक्सेक्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि जो मूवी ओटीटी प्लेटफार्म पर पिक्चर रिलीज़ हुई हैं उस मूवी को अब बड़े परदे पर दिखने की बात चल रही है । कुछ दिनों बाद सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स में कुछ नई फिल्म भी रिलीज किये जाएंगे ।
- महत्वपूर्ण बात यह है कि सिनेमाघर में केवल 50% बुकिंग ही संभव हो पायेगी । कोविड नियमों का पालन करना होगा ।
- सीट की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी और यदि काउंटर पर आप सीट बुकिंग करवाते हैं तो टिकट आपके मोबाइल पर आएगी ।
- दर्शकों को एक सीट छोड़कर दूसरी सीट पर बैठना होगा ।
- सिनेमा हाल के अंदर कुछ भी खाना या पीने की अनुमति नहीं है ।
- सिनेमा घर के कैंटीन में आज खा सकते हैं ।
- थर्मल स्क्रीनिंग की पूर्ण व्यवस्था सिनेमा घर के बहार होगी ।
- दर्शकों के फ़ोन में आरोग्य सेतु ऐप्प होना अनिवार्य होगा ।
- एक हफ्ते में कुल 25 शो लखनऊ में एक सिनेमाघर में चलेंगे ।
- वीकेंड पर सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर बंद रहेंगे ।










