
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से अब अमृतसर जाना बेहद आसान हो गया है। जहां एक बड़ी खुशखबरी उन लोगों के लिए आ रही है जो लखनऊ से अमृतसर यात्रा अक्सर करते हैं और उन लोगों के लिए भी जिनके परिजन अमृतसर निवासी हैं और उनका आना जाना लखनऊ में लगा रहता है। अब लखनऊ से अमृतसर की यात्रा केवल विमान से 1.40 घंटे में तय होगी जहाँ अब लखनऊ से सीढ़ी अमृतसर के लिए विमान सेवा शुरू कर दी गई है ।
वहीं आपको बता दें की अब लखनऊ से डायरेक्ट अमृतसर के लिए इंडिगो अपनी विमान सेवा इसी महीने से शुरू करने जा रही है। जैसा की पता है की लखनऊ में सिक्ख वर्ग के कई लोग रहते हैं वहीं उनके लिए ये एक बड़ी खुशखबरी के रूप में सामने आ रही है। जहां अब लोगों को ना केवल अमृतसर जाने में आराम मिलेगा वहीं सीधी फ्लाइट की व्यवस्था के बाद अब समय में भी बड़ी बचत होगी।
27 मार्च से शुरू होगी व्यवस्था
गौरतलब है की 27 मार्च से लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जायेगी। इंडिगो एयरलाइंस से अब लोग इस सेवा का आनंद ले पाएंगे। इसके साथ ही पर्यटन में भी दोनों शहरों को बढ़ावा मिलता नजर आएगा।
विमान संख्या और टाइमिंग लखनऊ से अमृतसर इंडिगो फ्लाइट (Lucknow to Amritsar direct फ्लाइट Timing )

गौरतलब है की इंडिगो की विमान संख्या 6E6075 से यात्री लखनऊ से तड़के सुबह 6.15 मिनट पर उड़ान भरकर 7.55 मिनट पर अपने गंतव्य अमृतसर 7.55 मिनट पर पहुंच पायेंगे।
वापसी में इंडिगो की विमान संख्या 6076 अमृतसर से 12.20 मिनट पर उड़ान भरकर 2.05 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरेगी।
लखनऊ से अमृतसर डायरेक्ट फ्लाइट सीट Lucknow to Amritsar direct flight number of seat)
इंडिगो की इस विमान में कुल 32 सीट होंगे। इस विमान से लोग आवाजाही करेगें। हालांकि की इंडिगो का यह भी मानना है की यात्रियों के रिस्पॉन्स को देखते हुए फ्लाइट सेवा में बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं इस फ्लाइट से लखनऊ और अमृतसर से यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलती नजर आयेगी।
किराया लखनऊ से अमृतसर डायरेक्ट फ्लाइट (Fare Lucknow to Amritsar direct flight)
लखनऊ से अमृतसर की डायरेक्ट फ्लाइट के किराया की बात की जाए तो इंडिगो की इस फ्लाइट का किराया 4628 रखा गया है। हालांकि यह फेयर डायनामिक होगा। शुरूआती दौर में इसे 4628 रूपये रखा गया है। जहां इस फ्लाइट से लोगों के समय में बचत होगी वहीं ट्रेन के वेटिंग का झंझट भी खत्म होगा। इस फ्लाइट से लखनऊ से अमृतसर की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और उड़ान मिशन के तहत कनेक्टिविटी को और भी व्यापक तौर पर दुरुस्त करने के कवायद की जायेगी।









