लखनऊ परिवहन निगम ने लखनऊ वासियों के सफर को और भी आनंददायक बनाने के लिए और गर्मी के सितम से यात्रियों को राहत देने के लिए बंद पड़ी सभी एसी बसों जिसमें की शताब्दी, जनरथ एसी बसें, वोल्वो, पवनहंस, एसी स्लीपर, स्कैनिया शुरू करने जा रहीं हैं। पहले से चल रहीं बसों की इनकी संख्या की वृद्धि की जा रही है । जहां बसें ग्रामीण अंचल को भी 16 रूटों से कनेक्ट कर वातानुकूलित बसों के परिचालन करने का निर्णय कर लिया है। गर्मी की सितम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सीटों की ऑनलाइन बुकिंग की सेवा बहाल कर दी गई हैं।
इन रूटों पर चालू हैं एसी बसें
आलमबाग से प्रयागराज
आलमबाग से गोरखपुर
आलमबाग से आगरा वाया कानपुर
कैसरबाग से काठगोदाम
आलमबाग से जयपुर
केसरबाग से देहरादून
आलमबाग से आनद विहार
केसरबाग से चंडीगढ़
कैसरबाग से मुरादाबाद
केसरबाग से काठगोदाम
कैसरबाग से वाराणसी
कैसरबाग से गाजीपुर
कैसरबाग से अलीगढ़
केसरबाग से वाराणसी
जल्द शुरू होगी लंबी दूरी की बसें
आपको बता दें की लखनऊ से बिहार के लिए लंबी दूरी की बसों के संचालन के लिए बैठक का दौर जारी हैं। जहां प्राइवेट बसों के संचालन के लिए परमिट देने के लिए बैठकों का दौर जारी है। वहीं परमिट देने के लिए बसों के मालिकों को प्रोत्साहित करने का भी दौर जारी है। उड़ीसा के रायपुर से भी लखनऊ से बस सेवा जोड़ने के लिए स्टेट वाइज बैठकों और चर्चा सिलसिला का दौर चल रहा है। इसकी के साथ बिहार के सारनाथ, बलिया, देवरिया, रक्सौल से भी बस रूटों को जोड़ा जाए।
ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

यूपी परिवहन निगम ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है जहां अब आप ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी डॉट को डॉट इन पर जाकर टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं।
स्कैनिया आलमबाग से आगरा की सेवा हुई शुरू
लंबे समय से बाधित रहीं स्कैनिया बस सेवा को फिर से पिछले महीने से शुरू किया गया है जहां आलमबाग बस टर्मिनल से आगरा के लिए स्कैनिया बस सेवा शुरू की गई है जिसमें की सुबह 9 बजे आलमबाग से आगरा के लिए स्कैनिया बस निकलेगी जिसका किराया 897 रुपए होगा। वहीं केसरबाग बस स्टेशन से भी बरेली के लिए रात्रि के 10 और फिर 11 बजे बसों का संचालन पुनः शुरू कर दिया गया है।










