खुशखबरी: लखनऊ में पीडब्ल्यूडी बनाएगी 35+ मुख्य सड़कें, गोमतीनगर, इंद्रानगर की इन 9 सड़कों पर जल्द काम शुरू

0
1440
views
Good news: PWD will build 37 main roads in Lucknow, work will start soon on these 9 roads of Gomtinagar, Indranagar
खुशखबरी: लखनऊ में पीडब्ल्यूडी बनाएगी 37 मुख्य सड़कें, गोमतीनगर, इंद्रानगर की इन 9 सड़कों पर जल्द काम शुरू Picture: Lucknow news 24

लखनऊ 21 दिसंबर: लखनऊ शहर के सड़क नेटवर्क को मजबूती के साथ सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अब लखनऊ का पीडब्ल्यूडी ने कमर कस ली है जिसके तहत लखनऊ के 37 सड़कों का कार्य अब तेजी से प्रारंभ किया जायेगा। सालों से तकलीफ झेल रहे लोग और मरम्मत को तरस रहे सड़कों को अब पीडब्ल्यूडी संजीवनी देती नजर आएगी। जिसके लिए निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी दी जा चुकी है। यही नहीं उन सभी सड़कों को चिन्हित कर कार्य को आ बढ़ने के लिए रूप रेखा भी तैयार की जा चुकी हैं। वहीं निर्माण से पहले सड़क की साफ सफाई मशीनों के माध्यम से की जायेगी उसके उपरांत सड़क बनाए जायेंगे।

गोमती नगर और इंद्रानगर में काम शुरू

गौरतलब है की लखनऊ के पॉश कॉलोनी में गिनती आने वाले गोमती नगर और इंद्रानगर में सड़क निर्माण कार्य शुरू भी कर दिए गए हैं। जिसके तहत सड़क बनाई जा रहीं हैं। वहीं छोटी मोटी टूट फूट को भी ठीक करवाया जा रहा है। जहां गोमती नगर के विनीत खंड में सड़क के एक हिस्से में निर्माण कार्य पूरा भी कर दिया गाया है। वहीं इंद्रानगर के सी ब्लॉक में कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां अरावली मार्ग चौराहे पर सड़क की टूट फूट को पीडब्ल्यूडी द्वारा ठीक करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इन 9 मुख्य सड़कों को जल्द किया जायेगा दुरुस्त

खुशखबरी: लखनऊ में पीडब्ल्यूडी बनाएगी 37 मुख्य सड़कें, गोमतीनगर, इंद्रानगर की इन 9 सड़कों पर जल्द काम शुरू picture: Lucknow news 24

1)जियामऊ से लोहिया पथ पर टूटे सड़कों और गद्दों के दुरुस्त किया जायेगा।

2)स्मृति उपवन के रास्ते पराग डेरी जाने वाले सड़क की मरम्मत की जायेगी।

3)पीडब्ल्यूडी मार्ग से जाने वाले चांसलर मार्ग में गड्ढों आधी को भर कर सड़क बनाने का कार्य पीडब्ल्यूडी करेगी।

4)गोमती नगर स्टेशन से विनीत खंड जाने वाले मार्ग पर सड़क बनाए जायेंगे।

5)मनोज पांडे चौराहे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए पत्रकारपुरम रोड ‌‌

6)गोमती नगर के पत्रकार पुरम रोड से हुसडिया चौराहा तक जाने वाले मार्को सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। लड़के से पत्रकारपुरम मार्ग पर अत्याधिक गड्ढे हैं एवं शर्तें भी कई जगह से टूटी हुई हैं।

7)गोमती नगर के मनोज पांडे चौराहा से सेंट जोसेफ हॉस्पिटल होते हुए सीएमएस को जाने वाले मार्ग पर सड़क का निर्माण होगा।

8)गोमती नगर के हैनीमैन चौराहा से लेकर लोहिया पथ पर सड़कों का निर्माण के साथ टूटी हुई सड़कों पर डामर द्वारा रिपेयरिंग होगी।

9) हनीमैन चौराहा से अमेठी जाने वाले ऊपर भी गड्ढे भरे जाने एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा होना है।

गुणवत्ता के मानकों का रखा जाएगा ध्यान

खुशखबरी: लखनऊ में पीडब्ल्यूडी बनाएगी 37 मुख्य सड़कें, गोमतीनगर, इंद्रानगर की इन 9 सड़कों पर जल्द काम शुरू picture: lucknow news 24

गौरतलब है कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।वहीं शासनादेश द्वारा जारी निर्देश में यह साफ कहा गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार किया जाए ।जहां सड़कों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण कर के इसके बाद उपयोगी प्रमाण पत्रों के साथ फोटोग्राफ अपलोड किए जाएं। सीवर लाइन बिजली के खंभे लगाने के लिए जगह छोड़ी जाए। इसके साथ ही आशियाना, गोमती नगर और इंद्रानगर के चिन्हित सड़कों का कार्य तेज गति se एवम निर्धारित समय में पूरा किया जाए यह कार्य पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सुनिश्चित करें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here