खुशखबरी: अब ट्रेन से यात्रा के दौरान खोया हुआ सामान मिलेगा वापिस, रेलवे ने शुरू की “मिशन अमानत”, जानिए यहाँ

0
569
views
Good News: Now the luggage lost during the train journey will be returned, Railways started
खुशखबरी: अब ट्रेन से यात्रा के दौरान खोया हुआ सामान मिलेगा वापिस, रेलवे ने शुरू की "मिशन अमानत", जानिए यहाँ Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 15 जनवरी : भारतीय रेलवे ने यात्रियों का ख्याल रखते हुए उनकी सुविधा, सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा है । वहीँ अब भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने  ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए मिशन अमानत” नाम की एक शानदार पहल शुरू की है जिसका मकसद यात्रियों के यात्रा के समय खोया हुआ सामान वापस दिलाना होगा। गौरतलब है की मिशन अमानत के तहत अब खोये हुए सामान को प्राप्त करना इस मिशन के तहत बेहद सरल और आसान होगा । रेल यात्री की सुरक्षा और सुविधा देने के लिए यह पहल शुरू की गई है ।

इस तरीके से खोये हुए सामान होंगे प्राप्त (Railways started “Mission Amanat”)

आपको बता दें की भारतीय रेलवे आपके खोये हुए सामान के विवरण के साथ सामान की फोटो को अपनी आधिकारिक जोनल रेलवे की वेबसाइट https://wr.indianrailways.gov.in/ पर अपलोड करेगें । इसके उपरांत आप आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर अपने सामान को खोज कर सीधा भारतीय रेलवे से संपर्क कर सकते हैं । इस मिशन का एक मात्र उद्देश्य यात्री के ग़ुम हुए सामान को  ट्रैक कर उसे उस यात्री तक पहुंचना है ।यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे प्रतिबद्ध है ।

ट्रेन में सामान ग़ुम होने या चोरी होने पर कार्यवाही

Good News: Now the luggage lost during the train journey will be returned, Railways started "Mission Amanat", know here
खुशखबरी: अब ट्रेन से यात्रा के दौरान खोया हुआ सामान मिलेगा वापिस, रेलवे ने शुरू की “मिशन अमानत”, जानिए यहाँ Picture:Lucknow news 24

गैरतलब है की ट्रेन में सामान चोरी या ग़ुम होने की स्थति में लोग रेलवे रेलवे पुलिस फाॅर्स कार्यालय जाकर FIR दर्ज करते थे और अपने ग़ुम या चोरी हुए सामान का विवरण साझा करते थे । वहीँ अब ग़ुम हुए सामान की फोटो मिले के साथ भारतीय रेलवे अपने वेबसाइट पर साझा करेगा । आप उसका विवरण की पूरी डिटेल फोटो के साथ वेबसाइट पर देख पायेगें । इसके उपरांत जरूरी दस्तावेज़ दिखाकर और सामान को अपना सिद्ध साबित कर सामान को रेलवे विभाग से वापिस ले पायेगें ।

जल्द ही IRCTC समान की भी शुरू कर सक सकता है इंश्‍योरेंस पॉलिसी

Good News: Now the luggage lost during the train journey will be returned, Railways started "Mission Amanat", know here
खुशखबरी: अब ट्रेन से यात्रा के दौरान खोया हुआ सामान मिलेगा वापिस, रेलवे ने शुरू की “मिशन अमानत”, जानिए यहाँ picture:Lucknow news 24

जल्द ही भारतीय रेलवे सामनों की इंश्‍योरेंस पॉलिसी (Baggage insurance policy inTrain) की सेवा भी अपने आधिकारिक वेबसाइट से शुरू कर सकता है जहाँ यात्रियों के पास यह विकल्प होगा की वह अपने सामनों के लिए भी इंश्‍योरेंस पॉलिसी ले सकेगें । वहीँ इस  विषय पर मंथन जारी है । देखना दिलचस्प होगा की कब  यह सेवा प्रारम्भ होती है । अभी यात्री अपनी ट्रेवल इंश्‍योरेंस पॉलिसी यात्रा के समय भारतीय रेलवे की वेबसाइट से ले सकते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here