
लखनऊ 14 जनवरी: लखनऊ में गड्ढा मुक्त योजना के अंतर्गत मरम्मत नवीनीकरण तथा पैच वर्क का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां करोड़ों रुपए की लागत से राजधानी लखनऊ को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में प्रशासन कदम उठा रही है। वहीं योजनाबद्ध तरीके से विकास का कार्य राजधानी लखनऊ में विगत चार महीनों से देखा जा रहा हैं चले शिलान्यास हो या लोकार्पण, ताबड़तोड़ तरीकों से यूपी की राजधानी लखनऊ में कार्य हो रहा है। वहीं अब उन विकल्प को भी देखा और ढूंढा जा रहा है जिससे की कई सालों तक सड़क एक समान हो। वहीं एलडीए ने लखनऊ में ऐसा ही सड़क का निर्माण किया है जो गुणवत्ता के आधार पर बेहतरीन श्रेणी का है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बनाया 40 साल टिकने वाला रोड

गैरतलब है की लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में 2 किमी लंबा रिजिड पेमेंट की सड़क का निर्माण किया है। जो की काफी टिकाऊ और गुणवत्ता के आधार पर एक वन क्वालिटी का है। इस रोड को बनाने में रिसर्च कंपनी की भी बड़ी भूमिका सामने आई है जहां लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सेंट्रल रोड एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की मदद लेकर रिजिड पेवमेंट की सड़क को पूरा किया है। इस प्रकार की सड़क की आयु 40 वर्ष की बताई जा रही है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के बचेंगे करोड़ो रुपए
गौरतलब है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर में जो 2 किलोमीटर लंबी रिजिड पेवमेंट की सड़क बनाई है उसकी आयु 40 साल की बताई जा रही है और गुणवत्ता के साथ जो टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। वह महंगा जरूर है लेकिन जो रिजल्ट सामने आया है वह चौकाने वाला है । अगर टूट फूट और मरम्मतिकरण एवं नवीनीकरण को जोड़ें तो यह लागत कहीं अधिक आती है ।लिहाजा इस टेक्नोलॉजी पर लखनऊ विकास प्राधिकरण अब आने वाली सड़कों को बना सकता है वही प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाई जा रही सड़कों में भी इसी टेक्नोलॉजी का प्रयोग लखनऊ विकास प्राधिकरण कर रहा है जिससे की सड़कों की आयु काफी लंबी हो सके लागत थोड़ी अधिक जरूर आएगी लेकिन मजबूती एवं गुणवत्ता एवं क्वालिटी की होगी।
शारदा नगर योजना और वसंत कुंज योजना में बनाए जाएंगे ऐसे ही सड़कें

लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शारदा नगर एवं वसंत कुंज में बनाए जाने वाले सड़कों को रेजिमेंट की सड़कें बनाएगा ।हालांकि गुणवत्ता एवं मजबूती तो समय के साथ परखी जाएगी लेकिन शुरुआती दौर में यह सफल एवं मजबूत हैं जिस पर 40 साल से अधिक तक कोई भी गड्ढा नहीं होने के दावे ठोके जा रहे हैं ।वही रखरखाव की भी जरूरत कम पड़ेगी। इस सड़क पर सभी मानकों का ध्यान रखा जाएगा जो की बारिश मैं भी नहीं खराब होगी।









