खुशखबरी: खादी महोत्सव अब 3 नवंबर तक, भदोही की 1.60 लाख की कालीन व मिथिला पेंटिंग बना विशेष आकर्षण

0
5700
views
Good news: Khadi festival now till November 3, Bhadohi's 2 lakh carpet and Mithila painting become a special attraction
खुशखबरी: खादी महोत्सव अब 3 नवंबर तक, भदोही की 2 लाख की कालीन व मिथिला पेंटिंग बना विशेष आकर्षण Picture : Lucknow News 24

लखनऊ 30 अक्टूबर : राजधानी लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में  चल रहे खादी महोत्सव के डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है ।जहां अब यह महोत्सव तीन नवंबर तक चलेगा। इसका सीधा अभिप्राय यह है की अब लोगों को और भी मौका मिलेगा खादी महोत्सव में शॉपिंग करने का। भदोही  की कालीन, भागलपुरी सिल्क, मधुबनी की पेंटिंग, सहारनपुर का लकड़ी का सामान के साथ वाराणसी सिल्क व अलग अलग जनपदों के खादी ग्राम उद्योग के खादी के वस्त्र महोत्सव में मिल रहे हैं।

खादी और सिल्क भंडार

खुशखबरी: खादी महोत्सव अब 3 नवंबर तक, भदोही की 2 लाख की कालीन व मिथिला पेंटिंग बना विशेष आकर्षण Picture: Lucknow News 24

खादी को बढ़ावा देने के साथ लघु उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए यह योगी सरकार की सरहानी कदम है। जहां अलग अलग जनपदों के साथ अलग अलग शहरों के उत्तम कारीगरों द्वारा बनाए गए लकड़ी, हैंडीक्राफ्ट, कलाकृति आदि इस महोत्सव का हिस्सा हैं।

कलानिधि मिथिला मधुबनी पेंटिंग

खुशखबरी: खादी महोत्सव अब 3 नवंबर तक, भदोही की 2 लाख की कालीन व मिथिला पेंटिंग बना विशेष आकर्षण Picture: Lucknow News 24

खादी महोत्सव में बिहार के कलानिधि मिथिला मधुबनी पेंटिंग यूनिट का स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जहां स्टॉल पर कार्यरत कृष्ण कुमार झा के अनुसार 250 रूपये से 7000 रूपये तक की पेंटिंग हैंड मेड पेपर पर हैं। जो लोगों को खूब भा रहीं हैं। पेटिंग की खूबसूरती की अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं की पेंटिंग में इस्तेमाल किया गया रंग सब्जियों द्वारा निकाला गया है। साड़ी, सूट  दुप्पटा पर भी मधुबनी पेंटिंग की गई हैं। जहां साड़ी की रेंज 3500 से लेकर 13000 तक की हैं। सभी प्रोडक्ट हैंड मेड हैं।

सिलिकॉन सिल्क से हैंड मेड 1.60 लाख की भदोही  की कालीन

खुशखबरी: खादी महोत्सव अब 3 नवंबर तक, भदोही की 2 लाख की कालीन व मिथिला पेंटिंग बना विशेष आकर्षण Picture: Lucknow News24

भदोही का हाथ द्वारा निर्मित कालीन खादी महोत्सव में सुर्खियां बटोर रहा है, जहां कालीन की कीमत ₹160000 है । उनकी खूबियों के बारे में बात की जाए तो इस कालीन को बनाने के लिए कुल 3 कारीगर लगते हैं वहीं 5 से 6 महीने में एक कालीन तैयार होती है ।इस कालीन में सिलिकॉन सिल्क का इस्तेमाल किया जाता है एवं यह पूरा हैंडमेड होता है। रखरखाव की बात करें तो यह वैक्यूम क्लीनर से भी साफ हो सकता है ।

गाय के गोबर से प्रोसेस होकर बना पेपर की बढ़ी लोकप्रियता

खुशखबरी: खादी महोत्सव अब 3 नवंबर तक, भदोही की 2 लाख की कालीन व मिथिला पेंटिंग बना विशेष आकर्षण Picture: Lucknow News 24

गौकृति उद्योग द्वारा गाय के गोबर को प्रोसेस कर पेपर का निर्माण किया जा रहा हैं ।जहां यह लखनऊ के खादी महोत्सव में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि यह पेपर गऊ गोबर से प्रोसेस कर बनाए गए हैं जो की पूर्ण रुप से नेचुरल, ब्लीच फ्री, क्लोरीन फ्री, केमिकल फ्री और 100% रीसाइकिल हो सकती है।महोत्सव में एंट्री निःशुल्क है। और पार्किंग भी यहां आप निशुल्क कर सकते हैं। खाने pe

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here