
लखनऊ 2 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में विगत 5 वर्षों में काफी बदलाव देखने मिले हैं। जहां कई पब, बार अब लखनऊ में पांव पसारने लगे हैं और लखनऊ के यूथ के बीच काफी प्रचलित भी हो रहे हैं। इसी बीच बीयर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। जहां मेट्रो सिटी की तर्ज पार पहली बार ड्रॉट बीयर अब लखनऊ में (Draught Beer) आ रही है। आगे खबर विस्तार से ।
लखनऊ के दो बार को मिल गई है ड्रॉट बीयर (Draught बियर License) के लाइसेंस
सूत्रों के अनुसार लखनऊ के गोमती नगर स्तिथ समिट बिल्डिंग में चल रहे दो बार को ड्रॉट बीयर के लाइसेंस मिल गई है। वहीं जल्द ही अक्टूबर महीने के अंत में मिनी ब्रेवरी में ड्रॉट बीयर का उत्पादन शुरू हो जाएगा ।
आबकारी विभाग के अधिकारी सुशील मिश्रा जी का बयान
आबकारी विभाग के अधिकारी सुशील मिश्रा जी के अनुसार गोमती नगर में ड्रॉट बीयर के लिए मिनी प्लांट (Beer Plant) स्थापित होंगे। अक्टूबर माह के आखिर तक लखनऊ वासियों को ड्रॉट बीयर मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए गोमती नागर स्तिथ दो बार में मिनी प्लांट लगाने के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं।
क्या होगी खासियत

ड्रॉट बीयर की खासियत यह होगी की आप अपने बीयर को अपने सामने प्रोसेसिंग होते हुए देख पाएंगे । किया तरीके से बीयर बनती है और दी जाती है आप इसके खुद गवाह बनेगें।
ड्रॉट बीयर का बढ़ा डिमांड
ड्रॉट बीयर का डिमांड काफी बढ़ा है। बीयर के शौकीनों में इसका प्रचलन काफी तेज हुआ है। गौरतलब है की इसमें कोई गैस नहीं होती साथ ही साथ इसमें कोई झाग नहीं होता।
अक्टूबर से बिकना शुरू हो जाएगी ड्रॉट बीयर
गोमती नागर के बार में अक्टूबर मध्य से ड्रॉट बीयर का आनंद अब लखनऊ वासी उठा पाएंगे । आपको बता दें की अब उपभोक्ता स्ट्रॉन्ग बीयर से दूरी बनाने लगे हैं वहीं ड्रॉट बीयर उनकी पहली पसंद बनती जा रही है। विश्व के सबसे बड़े ब्रुअर कंपनी एबी इनवेब के प्रेसिडेंट वेन के अनुसार बार में ड्रॉट बीयर की मांग बढ़ी है क्योंकि अब उपभोक्ता क्वालिटी के साथ संपूर्ण अनुभव पर खास ध्यान देती हैं।
ड्रॉट बीयर से होगा बार मालिक को ज्यादा मुनाफा
बीयर कंपनी अभी जौ और कांच के बोतल के महंगाई से जूझ रही है वहीं टैप बीयर बेहद सस्ता और अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। बॉटल और कैन बीयर के मुकाबले ड्रॉट बीयर सेगमेंट काफी फायदे का सौदा है। ड्रॉट बीयर सीधे मग, पिचर्स और बीयर टावर के जरिए सर्व किया जाता है। वहीं ड्राॅट बीयर के कई लो कैलोरी के बीयर भी जल्दी लखनऊ में लॉन्च किए जायेगें।









