Lucknow-Kanpur Expressway: इंतजार खत्म, सिर्फ 45 मिनट में तय होगा लखनऊ से कानपुर का 62 किलोमीटर का सफर

0
12979
views
Lucknow-Kanpur Expressway: इंतजार खत्म, सिर्फ 45 मिनट में तय होगा लखनऊ से कानपुर का 62 किलोमीटर का सफर (Demo)

लखनऊ और कानपुर के लोगों को प्रशासन द्वारा बड़ी सौगात मिलने वाली है, जिसके तहत लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का निर्माण अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे से यात्री 62 किलोमीटर का सफर महज 45 मिनट में पूरा करेगें । भारतीय राष्ट्रीय मार्ग प्राधिकरण द्वारा भूमि अधिग्रहण का कार्य पहले ही संपन्न कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद शहर के विकास को पंख लगेगा।

एलिवेटेड रोड का कार्य होगा जल्द शुरू

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे को लखनऊ कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के रूप में बनाया जाएगा । एक्सप्रेस वे पर 8 लेन की सुविधा होगी जिससे आवागमन  में तेजी आ सके । यह लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे एनएच 27 से शुरू होगा कानपुर तक पहुंचेगा। इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बानी, लालपुर, कुशहरी, अजगैन, पाली को जोड़ा जायेगा। साथ ही नवाबगंज बर्ड सेंचुरी भी रास्ते में आएगी।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस से ट्रैफिक के साथ डिफेंस कोरिडोर के लिए बनेगा मील का पत्थर

Lucknow-Kanpur Expressway: इंतजार खत्म, सिर्फ 45 मिनट में तय होगा लखनऊ से कानपुर का 62 किलोमीटर का सफर

गौरतलब है कि लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाली मार्ग पर व्यवसायिक वाहन तथा निजी वाहन की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से काफी ट्रैफिक देखी जाती है ।वहीं यात्रियों को इससे बेहद असुविधा होती है इन सब कारणों को देखते हुए आला अधिकारियों की बैठक में एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव रखा गया है इसके तहत बिना किसी मौजूदा रोड को डायवर्ट किए एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी है।

Lucknow-Kanpur Expressway: इंतजार खत्म, सिर्फ 45 मिनट में तय होगा लखनऊ से कानपुर का 62 किलोमीटर का सफर

शहीद पथ से होकर यह एक्सप्रेस-वे  6 लेन की होगी और सेंट्रल डिवाइडर पर सिंगल पिलर पर बनाया जायेगा। लखनऊ से होता हुआ उन्नाव एवं उन्नाव से कानपुर तक इसका विस्तार रहेगा, साथी ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिफेंस कॉरिडोर मिशन के तहत लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे बड़ी भूमिका अदा करेगा।

9 फ्लाईओवर बनाने की योजना

गौरतलब है केंद्र सरकार ने 9 फ्लाईओवर बनाने की योजना पाइप लाइन में है, जिसके तहत कागज की तैयारी पूरी तौर पर कर ली गई । व्यापार मंडल को आकर्षित करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की योगी सरकार ने मिलकर लखनऊ कानपुर मार्ग परिवहन को चुस्त और दुरुस्त बनाने के लिए संकल्पित है। जिससे प्रदेश में उद्योग और निवेशकों का ध्यान आकर्षित हो और पहले से ही व्यापारिक क्षेत्र रहे कानपुर में बड़े से बड़ा प्लांट्स लगाया जा सके। कानपुर के शहरवासियों को मेट्रो की सौगात के बाद  एलिवेटेड रोड की सौगात जल्दी मिल जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here