खुशखबरी: हैनीमैन चौराहा से हुसडिया सड़क पर बनेगा डिवाइडर, 3 Cr+ से  होगा हैनीमैन से फैजाबाद रोड तक की मरम्मत

0
1018
views
Good news: divider will be built on Husdia road from Hahnemann intersection, 3 Cr+ will be repaired from Hahnemann to Faizabad road
खुशखबरी: हैनीमैन चौराहा से हुसडिया सड़क पर बनेगा डिवाइडर, 3 Cr+ से  होगा हैनीमैन से फैजाबाद रोड तक की मरम्मत Picture:lucknow news 24

लखनऊ 16 जनवरी : राजधानी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हैनीमैन से लेकर हुसडिया तक कि सड़क पर डिवाइडर का निर्माण करेगा। गौरतलब है कि सड़क के निर्माण के समय ही हैनीमैन से लेकर हुसडिया सड़क पर डिवाइडर का निर्माण करना था लेकिन उस समय इसे कार्य योजना में शामिल ना होने की वजह से यह कार्य अधूरा रह गया था। गौरतलब है कि सर्वे आदि के कार्य को पूरा करा लिया गया है और रिपोर्ट को सबमिट करने के बाद प्रस्ताव तैयार कर विभाग द्वारा बजट की  मंजूरी भी जल्द ह ले ली जाएगी।

गौरतलब है कि हनीमैन से लेकर हुसडिया सड़क को नगर निगम देखता है वही है पहली दफा होगा जब लोक निर्माण विभाग हैनिमैन से हुसडिया सड़क पर डिवाइडर का निर्माण करेगा। गौरतलब है कि डिवाइडर बनने से हैनीमैन से लेकर हुसडिया तक जयपुरिया कॉलेज के पास भी डिवाइडर का निर्माण होगा। गौरतलब है कि कार्य योजना में हैनीमैन से लेकर हुसडिया तक के काफी डिवाइडर क निर्माण हो चुका है लेकिन जयपुरिया के सामने डिवाइडर को नहीं बनाया गया हैm जिसे अब लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी बनाती हुई नजर आएगी।

3 करोड़ + की लागत से हैनीमैन चौराहे से फैजाबाद रोड की सड़कों का होगा मरम्मत

Good news: divider will be built on Husdia road from Hahnemann intersection, 3 Cr+ will be repaired from Hahnemann to Faizabad road
खुशखबरी: हैनीमैन चौराहा से हुसडिया सड़क पर बनेगा डिवाइडर, 3 Cr+ से  होगा हैनीमैन से फैजाबाद रोड तक की मरम्मत picture:Lucknow news 24

गौरतलब है की गोमती नगर के हैनीमैन चौराहा से लेकर फैजाबाद रोड तक सड़क की टूट-फूट एवं मरम्मत के कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा इसके लिए 3 करोड़+  रुपए आवंटित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हैनीमैन चौराहे से लेकर फैजाबाद रोड की सड़कों की नवीनीकरण के साथ टूट फूट और मरम्मत के कार्य पूरे किए जायेगें। इसके साथ ही पुल पर हुई टूट फूट भी ठीक करने के आदेश हैं। वहीं स्पीड ब्रेकर पर पेंट और उसकी टूट फूट भी लोक निर्माण विभाग द्वारा ठीक करवाई जायेगी।

इन लोगों को होगा सर्वाधिक लाभ

गौरतलब है फैजाबाद रोड तक सड़कों के नवीनीकरण से वास्तु खंड ,विराट खंड ,विनम्र खंड ,विनीत खंड ,विराज खंड समेत गोमती नगर के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा ।जहां विराज खंड रोड से चिनहट पेट्रोल पंप जाने वाली सड़क का भी निर्माण एवं उसे भी गड्ढा मुक्त लोक निर्माण विभाग करता हुआ नजर आएगा ,जिससे कि यात्रियों को गड्ढे से निजात मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here