खुशखबरी: लखनऊ में इन 5 रूटों पर दौड़ रहीं हैं 60 इलेक्ट्रिक एसी बस, 40 बसों की सौगात इस महीने, इन 5 जगहों पर लगा चार्जिंग प्वाइंट

0
2991
views
60 electric AC buses are running on these 5 routes in Lucknow, 40 buses are presented this month, charging points installed at these 5 places
खुशखबरी: लखनऊ में इन 5 रूटों पर दौड़ रहीं हैं 60 इलेक्ट्रिक एसी बस, 40 बसों की सौगात इस महीने, इन 5 जगहों पर लगा चार्जिंग प्वाइंट picture:Lucknow news 24

लखनऊ 16 जनवरी : राजधानी लखनऊ में अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी गई थी। जिसमें कि पहले खेप में कुल 60 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन योजनाबद्ध तरीके से राजधानी लखनऊ में हो चुका है। जिसके लिए रूट किराया के साथ चार्जिंग पॉइंट को योजनाबद्ध तरीके से इंस्टॉल कर दिया गया है ।वही यात्रियों की सुविधाओं के लिए किराया में भी कोई भी वृद्धि नहीं की गई है ।

जहां सीएनजी और इलेक्ट्रिक वातानुकूलित एसी बसों का किराया एक सामान रखा गया है। हालांकि टकराव की स्थिति न पैदा हो इसलिए अलग-अलग रूटों पर सीएनजी बस तथा इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा बड़े सुचारु ढंग से किया जा रहा है ।गौरतलब है कि अभी भी राजधानी लखनऊ को 40 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली बाकी है जो कि संभवत 26 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दे सकता है।

इस मार्ग पर अगले महीने से चल सकती हैं इलेक्ट्रिक बस

60 electric AC buses are running on these 5 routes in Lucknow, 40 buses are presented this month
खुशखबरी: लखनऊ में इन 5 रूटों पर दौड़ रहीं हैं 60 इलेक्ट्रिक एसी बस, 40 बसों की सौगात इस महीने, इन 5 जगहों पर लगा चार्जिंग प्वाइंट picture:Lucknow news 24

गौरतलब है कि दुबग्गा अवध हॉस्पिटल आलमबाग बस टर्मिनल चारबाग बस स्टैंड हजरतगंज सिकंदराबाद 1090 चौराहा पॉलिटेक्निक चौराहा मुंशी पुलिया चौराहा टेहरी पुलिया चौराहा कुर्सी रोड टिकैत गंज के बीच अगले महीने से नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा सकता है जहां 40 इलेक्ट्रिक बसों को इसी महीने रोड पर उतारा जाना है।

राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों को कुल 5 रूट

पीएमआई रूट 3

दुबग्गा कैसरबाग चौराहा डालीगंज खतरा मड़ियावा बीकेटी इटौंजा

पीएमआई रूट 4

बालागंज सीतापुर रोड भिटौली इंजीनियरिंग कॉलेज

मुंशी पुलिया चौराहा पॉलिटेक्निक चौराहा अवध बस स्टेशन विराज खंड गोमती नगर

पीएमआई 05 रूट

कैसरबाग बस स्टैंड चौक बालागंज दुबग्गा काकोरी मलिहाबाद

पीएमआई 06 रूट

घंटा घर चौक बालागंज दुबग्गा जेहेटा, माल

राजाजीपुरम से देवा शरीफ

राजाजीपुरम बस टर्मिनल एवरीडे तिराहा चारबाग केकेसी जीपीओ ,जवाहर भवन ,पेपर मिल कॉलोनी ,निशातगंज गोल मार्केट, बादशाह नगर, शक्ति नगर ढलान, लेखराज मार्केट, भूतनाथ, एचएल ,अरावली मार्ग ,पॉलिटेक्निक सेक्टर 8, इस्माईलगंज, चिनहट, शिवपुरी, टाटा मोटर्स ,रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ,बरेठी ,देवा शरीफ नहर, देवा शरीफ मजार।

40 नई इलेक्ट्रिक बसों का इस महीने से होगा संचालन

जब है कि सिटी ट्रांसपोर्ट द्वारा वैकल्पिक मार्गो को चयनित कर योजनाबद्ध तरीके से इस महीने से चलने वाले 40 नए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पूरे लखनऊ में किया जाएगा जहां। जहाँ मंशा साफ की गई है कि रूटों को बड़ा बनाया जाए जिससे कि सभी क्षेत्रों के यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों के सफर का अनुभव प्रदान किया जाए ।इसके साथ ही लखनऊ से जुड़े ग्रामीण इलाकों को भी इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से जोड़ा जाए जिससे वातानुकूलित ऐसी बसों का आनंद शहर के साथ-साथ लखनऊ अंचल के ग्रामीण इलाकों में बसे लोगों भी ले पाए।

इन जगहों पर चार्जिंग पॉइंट किये गए इंस्टाल

60 electric AC buses are running on these 5 routes in Lucknow, 40 buses are presented this month, charging points installed at these 5 places
खुशखबरी: लखनऊ में इन 5 रूटों पर दौड़ रहीं हैं 60 इलेक्ट्रिक एसी बस, 40 बसों की सौगात इस महीने, इन 5 जगहों पर लगा चार्जिंग प्वाइंट picture:Lucknow news 24

पी 4, राजाजीपुरम, विरामखंड, दुबग्गा तथा राम राम बैंक चौराहा में इलेक्ट्रिक बस के चार्जिंग पॉइंट को इंस्टाल किया गया है । वहीँ आपको बता दें की यह 45 मिनट में चार्ज होने के उपरांत कुल 110 किलोमीटर तक चलती हैं ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here