
आपके अपने लखनऊ न्यूज 24 में सुबह की छपी खबर ” लखनऊ में आफत की बारिश” शीर्षक की आर्टिकल पब्लिश की गई थी। जहां नगर निगम को विवेक खंड में यूनिवर्सल बुक शॉप के सामने विशालकाय पेड़ के गिरने के संदर्भ में सूचित किया गया था।
जिससे आम जनता को काफी परेशानी का समन करना पड़ रहा था। वहीं पास में मेडिकल पैथोलॉजी है जहां पर पीड़ितों की भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं खबर के बाद नगर निगम एक्टिव हुई और महज 4 घंटे बाद रोड पर से पेड़ को काट कर हटा दिया गया।
पहले का दृश्य

लखनऊ न्यूज 24 टीम 4 घंटे के बाद पहुंची मौके पर

सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। सच खुद में पूर्ण होता है। वहीं मौके पर जाकर जब टीम ने देखा तो नगर निगम के आश्वासन के अनुसार पेड़ को रोड पर से हटा लिया गया था। वहीं रोड को साफ कर दिया गया था। पेड़ काफी बड़ा था इसलिए नगर निगम की टीम को इसे हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरहाल प्रशासन ने अपना काम जनता के हित में किया ।
नगर निगम ने किया सरहनीय कार्य
नगर निगम के प्रवक्ता से पूछे जाने पर उन्होंने कहा की समस्या की संख्या अधिक होने की वजह से देरी का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। जनता से आग्रह है संयम बनाकर रखें। नगर निगम पूरे निष्ठा के साथ लखनऊ वासियों से साथ खड़े हैं। हर एक समस्या का समाधान करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।
लखनऊ में बीती दिन हुई थी रिकॉर्ड 222 मिलीमीटर बारिश
गौरतलब है की लखनऊ में पिछले दिन काफी बारिश हुई । जहां पूरे लखनऊ में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन को दो दिवसीय छुट्टी स्कूल और कॉलेज के विदार्थियों को देना पड़ा। वहीं प्रशासन ने कई हेल्प नंबर भी जारी किए। गौरतलब है की नगर निगम , एयरपोर्ट , वीआईपी इलाकों में जल भराव हो गया। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने लखनऊ को दहला दिया। हालांकि प्रशासन के कर्मठ अधिकारियों और नागरिकों की बदौलत लखनऊ ने आए एक दिन के आपदा का बड़ी ही अच्छी तरह से सामना किया।









