राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, पारा 4 डिग्री गिरा, जैकेट कंबल निकले बाहर, प्रदूषण ने बढ़ाई ठंड

0
2803
views
राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, पारा 4 डिग्री गिरा, जैकेट कंबल निकले बाहर, प्रदूषण ने बढ़ाई ठंड Pic: Lucknow News 24

राजधानी लखनऊ में ठंड ने अब दस्तक दे दी है। जहां दीपावली और भाई दूज के बाद अब लोगों के कंबल जैकेट और गर्म कपड़े बक्सों से बाहर निकल आए हैं, जहां सुबह में ऐसा ही मंजर देखने राजधानी लखनऊ में मिल रहा है। एक ओर जहां हवाओं में ठंडक महसूस किया जाने लगा हैं वहीं प्रदूषण की वजह से भी धूल कण की चादर की वजह से सूर्य देव की किरण रुक रहीं हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में हवाओं के दबाव की वजह से उसका असर अब राजधानी लखनऊ में भी दिखना शुरू हो गया।

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता जी का अनुमान

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता जी के अनुसार इस बार ठंड जल्द आ जाएगी। वही राजधानी में पारा धीरे-धीरे गिरना शुरू हो गया है। जहां सुबह और शाम में ठंड। का अनुभव राजधानी के लोग करते नजर आ रहें हैं ।अक्टूबर के अंत में तापमान में अचानक बदलाव देखा जाएगा जैसे कि ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

मॉर्निंग वॉक पर स्वेटर और जैकेट में दिखे लोग

दीपावली से ठीक पहले जहां लोग हाफ टी शर्ट में दिख रहे थे वहीं अब महज तीन दिनों के अंतराल पर ठंड की वजह से ना केवल लोगों के स्वेटर और जैकेट बाहर निकल गए हैं ,वहीं फैन एसी भी अब बंद करना पड़ रहा है। मौसम अब करवट बदल रहा है और राजधानी वासियों को इसका एहसास धीरे धीरे हो रहा है।

तीन दिनों में बदला मौसम का मूड

राजधानी लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक, पारा 4 डिग्री गिरा, जैकेट कंबल निकले बाहर, प्रदूषण ने बढ़ाई ठंड Picture: Lucknow News 24

राजधानी लखनऊ में धीरे-धीरे मौसम के मिजाज में हर दिन अंतर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 5 नवंबर को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया । 6 नवंबर को लखनऊ का तापमान अधिकतम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14. 8 डिग्री दर्ज की गई । 8 नवंबर की बात की जाए तो राजधानी लखनऊ का तापमान अधिकतम 27 डिग्री तथा न्यूनतम 14 डिग्री का रहा है।

यूपीपीसीबी ने जारी किया अलर्ट

गौरतलब है कि दीपावली के ठीक बाद वायु प्रदूषण में काफी इजाफा हुआ है जिसके तहत यूपीपीसीबी ने अलर्ट जारी किया ।वहीं इस मौसम और प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी  में भी काफी कमी आई है ।वहीं ठंड में भी बढ़ोतरी आंकी गई है ।प्रशासन ने स्मोग  गन मशीन के द्वारा स्मोग  को कम करने की कोशिश की गई ।वहीं कई जगहों पर सड़कों पर पानी का छिड़काव कर धूल कानों को साफ करने का प्रयास किया गया। गौरतलब है कि आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्री जेपी गुप्ता जी के अनुसार आने वाले समय में ठंडक में और बढ़ोतरी देखने मिलेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here