केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कुल 99.37% छात्रों को सफलता मिली ।गौरतलब है राजधानी दिल्ली का रिजल्ट काफी बेहतर रहा जहां 99.8 फ़ीसदी छात्र ने सफलता पाई।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट सीबीएसई रिजल्ट डॉट निक डॉट इन पर रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है:
| ऑफिसियल वेबसाइट : www.cbseresults.nic.in |
इन छात्रों को नहीं पता उनका रोल नंबर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन अगर कोई छात्र रोल नंबर भूल गया है तो वह घबराए नहीं । इस लिंक पर क्लिक करें इस लिंक पर क्लिक करने के साथ आप अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
इस ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक को क्लिक कर के आप जान सकते हैं अपना रोल नंबर : रोल नंबर फाइंडर 2021
इतने छात्रों ने कराया पंजीकरण
इस इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कुल 1600000 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था ।इस वर्ष एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया । इस साल कुल 99.67 फ़ीसदी लड़कियों को सफलता मिली. वहीं 99.13 फ़ीसदी लड़के सफल रहे।
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट का मूल्यांकन कैसे किया गया
गौरतलब है कि कक्षा दसवीं एवं 11वीं के अंको का 30-30% और बारहवीं कक्षा का 40% लिया गया।अगर कोई छात्र फिर भी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता तो वह पेपर दे सकता है।










