आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ आज से शुरू हो चुका है। जहां आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के तहत कई जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा । 15 अगस्त 2020 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसकी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।
नागरिकों को मिलेगी हेल्थ आईडी

भारत के लोगों को आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान के तहत नागरिकों की एक स्वास्थ्य पहचान पत्र बनाई जाएगी और उसको डिजिटल स्वास्थ्य सिस्टम के साथ जोड़ा जायेगा। राष्ट्रीय प्राधिकरण National Health Association की आयुष्मान भारत जन आरोग्य की तीसरी वर्षगांठ के साथ जारी की जा रही है। गौरतलब है की यह मिशन सैंडबॉक्स प्रौद्योगिकी के यूनिट के रूप में कार्य करेगी।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत हेल्थ कार्ड के फायदे (advantage of Ayushman bharat)

हेल्थ कार्ड के माध्यम से मरीजों के शुरुआत से लेकर वर्तमान स्थिति तक के रिकॉर्ड संगठित तौर पर एक जगह पर आएंगे वही हेल्थ कार्ड बनने से डॉक्टर एवं पेशेंट को फायदा होगा ।जहां पेशेंट को मेडिकल फाइल आदि ले जाने से छुटकारा मिलेगा।
आयुष्मान भारत- डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा।
इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी।
हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा: PM @NarendraModi जी #AyushmanBharatDigitalMission pic.twitter.com/o4xDDyTLUl
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 27, 2021
पेशेंट के हेल्थ कार्ड में सारा डाटा मौजूद रहेगा जिसके आधार पर तुरंत उनके इलाज शुरू की जा सकती है। हेल्थ कार्ड से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ता को सुनिश्चित तौर पर आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल पाता है या नहीं बीच-बीच में स्वास्थ्य मंत्रालय सभी हेल्थ कार्ड के निगरानी करेगा।
हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए मोबाइल एवं आधार कार्ड है जरूरी
गौरतलब है कि हेल्थ कार्ड बनाने के लिए आपके पास आधार एवं मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है जिसकी मदद से यूनिक हेल्थ कार्ड आईडी बनवाया जाएगा ऐसी यूनिक हेल्थ कार्ड को आपके आधार एवं मोबाइल नंबर से जोड़ दिया जाएगा एलसीडी कार्ड को ऑथेंटिक बनाने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
हेल्थ आईडी कार्ड बनवाने की विधि (Apply for Aayushman card 2021)
गौरतलब है कि प्रदेश की कोई भी हेल्प सेंटर सार्वजनिक अस्पताल सरकारी अस्पताल एवं नेशनल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर रजिस्टर्ड हेल्थ केयर डिपार्टमेंट द्वारा यह हेल्थ कार्ड बनवाया जा सकेगा आप ऑनलाइन भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको www.healthid.ndhm.gov.in पर खुद को पंजीकृत करना होगा।
यूपी के अत्योदय परिवार को मुफ्त में इलाज
PMJAY आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत यूपी के अत्योदय परिवार को सालाना 5 लाख तक मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही 40 लाख अत्योदय परिवार इससे जुड़े हैं तथा 1.30 करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है। वहीं अब इसका दायरा बढ़ाने के हर संभव प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है की यूपी में महज 22 प्रतिशत लोगों के पास ही आयुष्मान कार्ड है। वहीं अब योगी सरकार की विशेष पहल है की अभियान चलाकर और लोगों को जोड़ा जाए।
स्टेट फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज
संगीता सिंह स्टेट फॉर कम्प्रेहैन्सिव हेल्थ एंड इंटरग्रटेड सर्विस की सीईओ हैं उनके अनुसार अंत्योदय कार्ड धारक परिवार के सभी सदस्यों को जल्द ही फायदा मिलना शुरू होगा ।वही डाटा को ऑनलाइन सर्वे में भी फिट किए जाने का कार्य तेजी से किया जाएग।










