नहीं बढ़ा है लखनऊ में ऑटो-विक्रम का किराया, देखें असली रेट कार्ड, खुद सुन लें ऑटो चालक की जुबानी

0
5344
views
Auto Vikram fare has not increased in Lucknow, see the real rate card, listen to the auto driver's words
नहीं बढ़ा है लखनऊ में ऑटो विक्रम का किराया, देखें असली रेट कार्ड, खुद सुन लें ऑटो चालक की जुबानी

लखनऊ अक्टूबर 10 : लखनऊ में अचानक से सीएनजी के दामों में इजाफा होने के बाद शहर में ऑटो (Auto Rate) एवं विक्रम संचालकों के किराया में वृद्धि करने की बात फ़ैल गई । लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली । लखनऊ में गोमती नगर से चारबाग आलमबाग वह हजरतगंज के किराए में ₹1 की वृद्धि नहीं हुई है। वही विक्रम चालको से बातचीत करने के बाद अभी पता चला कि गोमती नगर से निशातगंज और पॉलिटेक्निक चौराहे के लिए चलने वाले भी ₹1 का भी इजाफा नहीं किया गया है। आगे खबर विस्तार से ।

खुद सुनिए लखनऊ के ऑटो चालक हरिनाम जी की जुबानी

गोमती नगर और चारबाग के रूट पर चलाने वाले ऑटो ड्राइवर के अनुसार निम्नलिखित रेट ऑटो संचालक द्वारा वाहन पर बैठने वाले मुसाफिरों से लिया जा रहा है।

किराया (latest Auto Rate in Lucknow)

रुट  किराया 
1 चिनहट से चारबाग़ 35
2 हैनीमैन से चारबाग़ 30
3 हुसड़िया से चारबाग़ 30
4 पत्रकारपुरम से चारबाग़ 25
5 CMS से चारबाग़ 25
6 हैनीमैन से हज़रातगंज 20
7 पत्रकार पुरम से हज़रतगंज 15
8 पत्रकार पुरम से आलमबाग 35
9 हैनीमैन से आलमबाग 35
10 चिनहट से आलमबाग 40
11 CMS से चिनहट 20

दूसरे ऑटो चालक सीएमएस से चिनहट तिराहा पर चलने वाले तिवारी जी के बात सुनें

गोमती नगर के ऑटो चालक ने यह साफ किया कि किराया में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। यह भी उन्होंने बातों में कहा की हजरतगंज के लिए किराया में वृद्धि होनी चाहिए जो की हो नहीं रही। बार

विक्रम चालकों ने भी नहीं बढ़ाया है किराया 

गैरतलब है की विक्रम चालको से लखनऊ न्यूज 24 ने बात की जहां यह पता चला कि एक रूपये भी नहीं बढ़ाए गए हैं। पूर्ववत को तरह पुराने रेट पर ही विक्रम चालक सवारी को उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। उनका यह भी कहना है की वह खुश हैं क्योंकि लॉक डाउन से पहले विक्रम के किराया में 5 रूपये बढ़ाए गए थे जिसको लगभग 2 साल होने को आए हैं।

विक्रम चालकों का रेट (Auto rate 2021)

रुट किराया
1 हुसड़िया से पॉलिटेक्निक 10
2 हुसड़िया से निशातगंज 15

ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग से हुआ खुलासा

लखनऊ न्यूज 24 की टीम ने पड़ताल से सामने आया की एक रूपये की भी वृद्धि नहीं हुई है और ना ही मुसाफिर बढ़ें किराया की बात सुनना चाह रहें हैं। लिहाजा सीएनजी में हाल में हुए इजाफा के बाद अटकलों का बाजार गर्म था जहां सभी ओर बढ़े किराये की बात की जा रही थी।  लिहाजा लखनऊ न्यूज 24  चालकों से बातचीत करने के बाद इसकी पुष्टि करता है की अभी शहर में कोई भी किराया नहीं बढ़ा है।

मनमाना किराया वसूलने वाले से सावधान

अगर आपसे कोई भी मनमाना किराया वसूल रहा है तो सावधान हो जाएं और सतर्क रहें । गाड़ियों नंबर और ड्राइवर का नाम नोट करना बिलकुल ना भूलें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here