लखनऊ वासियों को सौगात, इन जगहों पर लगेगें 56 बिजली उपकेंद्र, लो वोल्टेज, पुराने पोल,बिजली चोरी से मिलेगी मुक्ति

0
505
views
लखनऊ वासियों को सौगात, इन जगहों पर लगेगें 56 बिजली उपकेंद्र, लो वोल्टेज, बिजली चोरी से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ 10 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ के ट्रांस गोमती नगर में 30 तथा  (CC) गोमती नगर क्षेत्र में कुल 26 बिजली उप केंद्र बनाए जाएंगे। लखनऊ वासियों को विद्दुत बोर्ड की तरफ से बड़ी सौगात मिलने वाली है ।जिसे अब तक आ रही लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर की जलने की खबर, जर्जर बिजली की तार व्यवस्था, बिजली चोरी आदि पर अंकुश लगेगा। यही नहीं अब पुराने पोल को भी बदला जायेगा । आये दिन लोग ओवर लोडिंग और लो वोल्टेज की वजह से काफी परेशान रहते थे वहीँ अब यह सारी  दिक्कतें जल्द ही दूर होने वाली हैं ।

पहले चरण में 15 केंद्र बनाए जाएंगे

गौरतलब है कि लखनऊ में 56 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाने जिसके तहत पहले चरण में कुल 15 बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे पहले चरण की बात की जाए तो लाटूश रोड ,जयति खेड़ा ,विभूति खंड, हुसडिया समेत कुल 15 केंद्रों का निर्माण होगा।

नए 26 बिजली उपकेंद्र के नाम निम्नलिखित है

लखनऊ वासियों को सौगात, इन जगहों पर लगेगें 56 बिजली उपकेंद्र, लो वोल्टेज, बिजली चोरी से मिलेगी मुक्ति
1 हुसडिया
2 देवा रोड
3 इंदिरा नगर सेक्टर 25
4 दीनदयाल पुरम
5 विशेष खंड
6 विभूति खंड
7 फैजुल्लागंज
8 जीआरपीए
9 ग्वारी
10 सर्वोदय नगर
11 न्यू विराम खंड
12 जीएसआई
13 अहिर बरहमपुर
14 न्यू विश्वविद्यालय
15 जानकीपुरम विस्तार
16 मंत्री आवास
17 विश्वविद्यालय
18 इंटीग्रल
19 कपूरथला
20 प्रियदर्शनी कॉलोनी
21 शिवपुरी
22 बांगरमऊ
23 एसटीपी भरवारा
24 सतरिख रोड
25 लौलाई न्यू
26 कामता

 

तैयारियां हो गई शुरु

गौरतलब है डिफेंस कॉरिडोर तथा ग्रीन कोरिडोर का विकास होने के बाद लखनऊ में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। जिसके तहत अगले 5 वर्षों में नए विकसित कॉलोनियों में बेहतर बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है।

केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत कार्य

लखनऊ वासियों को सौगात, इन जगहों पर लगेगें 56 बिजली उपकेंद्र, लो वोल्टेज, बिजली चोरी से मिलेगी मुक्ति

गौरतलब है कि मध्यांचल निगम के निर्देशानुसार लिस्ट में प्रस्ताव भेज दिया गया है ।वहीं केंद्र सरकार की रिवैंप योजना के तहत यह काम 3 चरणों में किए जाएंगे ।गौरतलब है कि इस कार्य को करने में कुल 5000 करोड़ की लागत आएगी। वही प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

क्या होंगे फायदे

1.गौरतलब है कि लखनऊ में 56 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाने के बाद लो वोल्टेज से निजात मिलेगी आए दिन रोड वोल्टेज होने की वजह से बल्ब फ्यूज एलईडी में दिक्कतें आदि का सामना लखनऊ के लोगों को करना पड़ रहा है।

2.ट्रांसफार्मर की अर्थिंग की जाएगी, जिससे आये दिन आने वाले प्रॉब्लम से निजात मिल सके ।

3.बिजली चोरों पर नकेल कसा जाएगा, नए पोल लगाए जाएंगे

4.उपकेंद्र  केंद्रों में कैपेसिटर बैंक का भी निर्माण किया जाएगा।

5। नए ट्रांसफार्मर इंसटाल किये जायेगें ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here