लखनऊ: लखनऊ के नगर निगम रिवर बैंक कॉलोनी की एक घटना सामने आ रही है। जहां सेवा सदन नाम की तीन मंजिली इमारत जर्जर स्थिति की वजह से ढह गई है।गौरतलब है कि उसमें एक युवक की मृत्यु भी हो गई है जिसका नाम गौरव बताया जा रहा है। गौरव अपने चाचा के साथ वहां रहा करता था । आगे खबर विस्तार से ।
युवक पहले फ्लोर पर रहा करता था मृतक का नाम गौरव द्विवेदी बताया जा रहा है वह अपने चाचा के साथ उस जर्जर बिल्डिंग में रहता था। लखनऊ नगर निगम के अनुसार इस पुरानी कॉलोनी के कई बिल्डिंग जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं ।लेकिन वहां की आम जनता की बात करें तो उनके अनुसार नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और उसकी मरम्मत में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
रिवर बैंक कॉलोनी की हालत खराब
गौरतलब है कि नगर निगम की रिवर बैंक कॉलोनी के पास अलग-अलग इमारत की भी दशा ठीक नहीं है । जिस बिल्डिंग में एक घटना घटी व तीन मंजिला इमारत थी, जहां ऊपर के 2 फ्लैट बने थे लेकिन उनमें कोई रहता नहीं था और वह बंद था। भारी बारिश की वजह और छत पर जल जमाव के कारण इमारत की स्थिति चिंताजनक पहले से ही थी।
मौके पर पंहुचे अधिकारी
घटना की सूचना पाते हैं मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी रिवर बैंक कॉलोनी पहुंचे और स्तिथी का जायजा लिया।
इमारतों को चिन्हित कर तोड़ा जायेगा
नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार और भी साथ के इमारतों को गिराया जायेगा, जिससे दुर्घटना ना हो। आसपास के इमारत रहने लायक नहीं है बिल्डिंग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मरमत की हुई थी मांग
गौरतलब है कि उस बिल्डिंग में रहने वाले पहले भी इमारत की मरम्मत मांग कर रहे थे और कहते हैं कि कई बार एप्लीकेशन देने के बाद भी नगर निगम से कोई सुनवाई नहीं हुई।
इमारत में रहने वाले गौरव रायबरेली से था
इमारत ढहाने में मरने वाला गौरव के पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती थी परिवार में दो बहनों की पढ़ाई कर रहा था के पिता रामप्यारे त्रिवेदी पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा के सजीव रह चुके हैं। अधिकारों ने मामलें का पूर्ण सन ज्ञान ले लिया है और उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।










