Assembly Election 2022: 7 चरणों में इन दिनों से होंगे यूपी का विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को नतीजा

0
518
views
Assembly Election 2022: UP's assembly elections will be held in 7 phases from these days, result on March 10
Assembly Election 2022: 7 चरणों में इन दिनों से होंगे यूपी का विधानसभा चुनाव, 10 मार्च को नतीजा Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 8 जनवरी: निर्वाचन आयोग ने आज 8 जानवर को यूपी समेत 5 राज्यों के चुनाव के मतदान की डेट की औपचारिक घोषणा कर दी है। जहां यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए कुल 7 चरणों में मतदान होंगे। टक्कर जबरदस्त होने के आसार हैं, जहां सभी पार्टियों ने कमर कस लीं है और जनता के हाथों में सारी शक्ति है। लिहाजा लोकसभा चुनाव से पहले इस विधानसभा  चुनाव पर सबकी नजर होगी।

यूपी में 7 चरण में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में पहले राउंड की वोटिंग 10 फरवरी को पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण की वोटिंग 27 फरवरी को पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की छठी चरण की वोटिंग 3 मार्च को पूरी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को पूरी की जाएगी।

पहले और दूसरे फेज में इन जनपदों में मतदान

10 फरवरी फर्स्ट फेज : शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा

14 फरवरी सेकेंड फेज : सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर

इस दिन आएगा वोटिंग का फैसला

गौरतलब है निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों के चुनाव के लिए डेट फिक्स कर दिए गए हैं ।वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील चंद्र के अनुसार विधानसभा सीटों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

उत्तर प्रदेश समेत इन पांच राज्यों के भी होंगे चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में चुनाव होने हैं। आपको बता दें कि पंजाब और गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होंगे ।वही मणिपुर में 27 फरवरी व 3 मार्च को मतदान का कार्य संपन्न किया जाएगा।

15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैली रोड शो पर लगा उत्तर प्रदेश में रोक रोक

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुशील चंद्र के अनुसार यूपी , मणिपुर गोवा पंजाब उत्तराखंड 15 जनवरी तक कोई भी रोड शो रैली सभाओं के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग हर स्थिति पर नजर बनाए रखेगा वह यह भी साफ किया गया है कि चुनाव की समाप्ति एवं नतीजों के बाद विजय रैली जुलूस सभा व नुक्कड़ आदि सभी पर रोक रहेगी।

मुख्य चुनाव निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील चंद्र ने जारी की विज्ञप्ति

गौरतलब है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील चंद्रा ने चुनाव में तैनात होने वाले सभी अधिकारियों व कर्मियों को दोनों रोज लगेगा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रोटोकॉल का विशेष पालन किया जाए। पोलिंग बूथों पर वोटर्स की संख्या को सुनिश्चित किया जाए एवं बढ़ाया जाए पोलिंग बूथ को 16% से बढ़ाई जाए।

मुख्य गाइडलाइन पर एक नजर

सभी दल अपने चुने हुए उम्मीदवारों के एफिडेविट के साथ उनके आपरधिक रिकॉर्ड या केस हैं तो उस रिकॉर्ड को साझा करना होगा ।

यूपी , उत्तराखंड और पंजाब के उम्मीदवार कुल 40 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं ।

मणिपुर और गोवा के निर्वाचित उम्मीदवार 28 लाख रुपये खर्च कर पायेगें ।

कार्यक्रम , सभाओं के वीडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए गए हैं ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here