लखनऊ: होटल अमर प्रेम में 2 दिनों तक लटकती लाश से मचा हड़कंप, जानिए क्या है मामला 

0
465
views
The dead body was hanging for two days in lucknow

लखनऊ के नाका  होटल स्थित अमर प्रेम नाम के एक होटल से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । जहाँ एक व्यक्ति की लाश दो दिनों तक फंदे पर लटकी हुई मिली। जिसकी भनक होटल कर्मचारियों को भी नहीं हुई । मामला बेहद पेचीदा और सनसनीखेज है ।

मामला की खबर सुनते ही लखनऊ पुलिस एक्शन में आई और फिट मामले का संज्ञान लेते हुए  पूछताछ में जुट गई । पूछताछ से पता चला की मरने वाला वाराणसी का व्यापारी था जिसका नाम अमित बताया जा रहा है । गौरतलब है की हाल में ही लखनऊ में लॉक डाउन को ढील दी गई थी और होटल पब और होटल को सशर्त  खोलने के आदेश दिए गए थे वहीँ अचानक से यह हैरान करने का वाकया सामने आ गया है ।

गैरतलब है की जिस यूपी के वाराणसी से इस व्यापारी ने होटल अमर प्रेम में 22 जून को रूम बुक किया और वहीँ इसकी लाश फंदे से लटकी हुई मिली । दो दिन तक लाश फंदे से लटकी रही और किसी भी कर्मचारी को भनक तक नहीं लगी फिर बाद में दुर्गन्ध आने के उपरांत रूम को खोला गया जहाँ से सुसाइड  नोट भी बरामद किया गया ।

मृतक मूलरूप से 14/56 टेडी मीन दशामेघ का निवासी है । मौके पर पहुंचे पुलिस मनोज मिश्रा के अनुसार देर रात में होटल के मालिक ने पुलिस को सूचित किया और भी घटना पर पुलिस आई ।

पुलिसकर्मी होटल कर्मचारियों की मदद से होटल रूम को तोड़कर रूम में दाखिल हुए । फंदे पर लटके अमित के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया और और साथ में इस भी लिखा था की कर्ज में डूबे होने की बात की थी । अमित ने खुद को मौत का ज़िम्मेदार बताया है और कुछ लोगो पर रुपया हड़पने का भी आरोप लगाया है ।

पुलिस मनोज मिश्रा के अनुसार शव के पास रखे दस्तावेज़ और सुसाइड नोट से शव की शिनाख्त की गई । इसके उपरांत बनारस में उनके घर पर इसकी सूचना दी गयी । गौरतलब है की अमित अविवाहित थे और 22 जून को बिना घरवालों को सूचित किये घर से निकले थे । परिजनों ने काफी छान बिन भी की थी लेकिन कोई सुराग ना मिली की कारन तुरंत FIR भी करवाया था ।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की मदद से यह अनुमान लगाया जा रहा है की अमित ने 22 जून को लखनऊ के होटल में फांसी लगा ली थी । वही दूसरी ओर पुलिस के शक के घेरे में होटल भी है जहाँ दो दिन तक कमरा बंद रहा और किसी होटल के कर्मचारी में होटल रूम को साफ़ करना या गेस्ट की कोई खोज खबर लेने की जेहमत नहीं उठाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here