लखनऊ: (वीडियो) लड़की ने कैब ड्राइवर को मारे 22 चाटें, ट्विटर पर बढ़ी लड़की को हिरासत में लेने की मांग, 2 घंटे में हुए 77K से ज्यादा ट्वीट

0
1908
views
lucknow girl slap cab driver went viral

लखनऊ से एक घटना सामने आ रही है जहां यह घटना अवध क्रॉसिंग की बताई जा रही है। जहां पर एक युवती  कैब ड्राइवर को पीटते हुए नजर आ रही है। गौरतलब है कैब का ड्राइवर को लड़की ने जमकर तमाचे मारे। दरअसल युवती का आरोप यह था कि कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी थी । ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है , इसके बाद ट्विटर पर युवती के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अपील करती जनता नज़र आ रही है ।

युवती ने कैब ड्राइव को तमाचे जड़े

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया जहां लखनऊ वासियों ने युवती के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने की अपील की है।

अभी अभी : यह भी पढ़े :

लखनऊ: (वीडियो) अब युवती की खैर नहीं? कैब ड्राइवर ने करवाया कृष्णानगर में FIR दर्ज, 154K से ज्यादा हुए ट्वीट, एडीसीपी ने वीडियो जारी कर दिया यह बयान

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

 

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से देखा गया जहां पर लड़की पेडेस्ट्रियन लेन से जा रही थी ।वही  ड्राइवर ने लाल रोशनी होने के साथ ही गाड़ी को रोका। रोकने के समय गाड़ी से  युवती को चोट लगी , उसके बाद युवती ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल कर करीब 22 तमाचे जड़े वही राहगीर बुत बनकर यह मंजर देखते रहे।

ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद

 

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत आकर कैब ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया ।बताया जा रहा है कि ड्राइवर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है ।वहीं सीसीटीवी की फुटेज आने के बाद यह भी देखा गया कि युवती ने जिस तरीके से कैब ड्राइवर को पीटा है या अमानवीय है। वही कैब ड्राइवर का उस युवती ने मोबाइल भी तोड़ दिया। वहीँ कुछ लोग युवती का पक्ष ले रहे हैं वहीँ कुछ लोग कैब ड्राइवर के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here