
लखनऊ 3 फरवरी : राजधानी लखनऊ मंडल के उत्तरी तथा पूर्वोत्तर रेलवे खंड में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं ।जहां हाल में ही पूर्वोत्तर रेलवे की तर्ज पर अब उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल भी विकास कार्यों को तेजी से कर रही हैं । जहाँ इसी कड़ी में आलम नगर स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशनों के विकास के कार्यक्रम के उपरांत अब राजधानी लखनऊ के निकटवर्ती स्टेशन मल्हौरे, सफेदाबाद, बाराबंकी में लाइन बिछाने के कार्य से लेकर इंटरलॉकिंग के कार्य को भी अंजाम दिया जा रहा है। जिससे कि लखनऊ जंक्शन चारबाग पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन को और बेहतर बनाया जा सके।
गोमती नगर से मल्हौर के बीच दोहरीकरण शुरू

फसलों की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर से लेकर मनोहर एवं अयोध्या के शुरु कर दिया क्या मल्हौर स्टेशन पर 2 लाइनें को बिछाया जा रहा है ,जो कि दिलकुशा और ऐशबाग को जोड़ती हुई नजर आएंगे ।चार लाइन होने के उपरांत ट्रेन का संचालन सुगमता से हो पाएगा।
बाराबंकी स्टेशन पर भी दोहरीकरण के कार्य शुरू
पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी दो लाइन है जो कि गोंडा तथा अयोध्या कैंट की ओर निकाली जाएंगे। वह मल्हौर तथा बाराबंकी के बीच उत्तरी तथा पूर्वोत्तर लखनऊ मंडल दो लाइनों को भी बिछाया जायेगा , जैसे कि रेलवे का परिचालन और सुलभ हो। बाराबंकी रेलवे स्टेशन में रेलवे लाइन के दोहरीकरण के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम तथा रेलवे स्टेशन पर पार्सल घर का नवीनीकरण किया जा रहा है।
राजधानी लखनऊ के निकटवर्ती स्टेशन मल्हार में भी विकास का कार्य शुरू

गौरतलब है कि मल्हौर स्टेशन पर भी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए प्लेटफॉर्म के साथ-साथ गोमती नगर की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए स्टेशन भवन, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम, फुट ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए। जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव मिल सके।
चारबाग लखनऊ जंक्शन आने वाली ट्रेनों को मिलेगा राहत
गौरतलब है कि बाराबंकी से मल्हौर वर्त्तमान समय में केवल दो ट्रैक हैं जहाँ दो और ट्रैक के विस्तार होने के उपरांत चारबाग एवं लखनऊ जंक्शन जाने वाली ट्रेनों पर दबाव कम रहेगा एवं ट्रेन सही समय पर स्टेशन पर पहुंचेगी, वहीं इसी कड़ी में बाराबंकी से लखनऊ जंक्शन तथा चारबाग की ओर जाने वाली लाइन का भी दोहरीकरण किया जायेगा। जिससे की चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर अतिरिक्त दवाब ना आए।
सफेदाबाद रेलवे स्टेशन का भी होगा विकास
मौजूदा समय में सफेदाबाद रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा ।जहां पर लूप लाइन ,मालगोदाम इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम आदि से सफेदाबाद स्टेशन को लेंस किया जाएगा।
मल्होर से बाराबंकी के बीच दो लाइनों के बाद बदले का स्वरूप
गौरतलब है की मल्होरे और बाराबंकी के बीच 2 अतिरिक्त लाइनों के उपरांत पूरे रेलखड में कुल 4 लाइनों का विस्तार होगा, जिससे कि ट्रेनों का परिचालन सुगमता से होगा। वही पहले ही उत्तरी तथा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा गोमती नगर स्टेशन आलमनगर स्टेशन का विकास किया जा रहा है, जहां पहले ही यहां लाइन के इंटरलॉकिंग का कार्य संपन्न किया गया है।









