
लखनऊ 3 फरवरी: राजधानी लखनऊ के निकटवर्ती स्टेशन के साथ साथ लखनऊ के मानक नगर आलमनगर, मल्हौर, बादशाहनगर, सफेदाबाद, समेत यूपी के कुल 400 स्टेशन का विकास कार्य किया जायेगा। जहां पटरी के दोहरीकरण, इंटरलॉकिंग सिस्टम, पार्सल घर, फूट ब्रिज, शेड, स्काईवॉक से लेकर सोलर पैनल आदि सभी कार्य को छोटे बड़े सभी स्टेशन पर किया जायेगा।
पीपीपी मॉडल पर होगा विकास
गौरतलब है कि लखनऊ के आलमनगर उतरेठिया बादशाह नगर माणक नगर मलहौर सफेदाबाद सहित उत्तर प्रदेश के कुल 400 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों का विकास पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा जहां सरकार और प्राइवेट कंपनी के सभा गीता के द्वारा इन छोटे से बड़े स्टेशनों का पुनर विकास कार्यक्रम को सूचीबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
पूर्वोत्तर एवं उत्तरी लखनऊ रेलवे मंडल में कार्य शुरू
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमती नगर स्टेशन का विकास कार्यों से शुरु हो चुका है वहीं इसी कड़ी में उत्तरी रेलवे द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास योजना के तहत कार्यक्रम को तेजी से बढ़ाया जा रहा है जहां लखनऊ जंक्शन और गोमती नगर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए योजना बनाई जा चुकी है वहीं चारबाग स्टेशन पर भी विकास के कार्य को गति प्रदान की जा रही है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के साथ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में दोहरीकरण का कार्य तेज
गौरतलब है कि यार्ड रीमॉडलिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल बाराबंकी सफेदाबाद मल्हौर रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे जिससे कि लखनऊ जंक्शन तथा चारबाग जंक्शन से चलने वाली ट्रेनों को सुगमता के साथ स्टेशन पर बिना लेटर पहुंचाया जा सकेगा वहीं बाराबंकी से मल्हौर के बीच 2 अतिरिक्त लाइनों के लिए भी कार्य को तेज दी जा रही है वहीं लूप लाइन मालगोदाम इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
बादशाह नगर स्टेशन तथा आलम नगर स्टेशन का पूरा विस्तार
गौरतलब है कि बादशाह नगर स्टेशन की में जहां भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है वही प्लेटफार्म को भी आगे बढ़ाया जा रहा है दूसरी और आलमनगर स्टेशन में भी लाइनों को बिछाया जा रहा है गौरतलब है कि हाल में ही उतरेठिया ट्रांसपोर्ट नगर में इंटरलॉकिंग के कार्य को संपन्न किया गया था।
जल्दी बनेगा चारबाग रेलवे स्टेशन से लखनऊ जंक्शन के लिए स्काईवॉक
गौरतलब है कि उत्तरी रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की लखनऊ जंक्शन तक के लिए एक स्काईवॉक बनाया जाएगा जो कि चारबाग रेलवे स्टेशन को लखनऊ जंक्शन से जुड़ेगा ,जिससे कि यात्री आसानी से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जा पाएंगे। गौरतलब है कि स्टेशनों से गाड़ी को बदलने की प्रक्रिया में यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे नहीं है बड़ा कदम उठाया है ।
वही रेलवे स्टेशन पर बाकी बचे स्टेट्स को भी लगाया जाएगा एवं चारबाग रेलवे स्टेशन में थोड़े छत की मरम्मत का कार्य भी पूरा किया जाएग। जिससे कि आने वाले भविष्य में चारबाग रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा से चारबाग स्टेशन की बिजली की आपूर्ति की जाए। इसके साथ ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म के लिए एलिवेटर का निर्माण भी किया जाना है।









