खुशखबरी: लखनऊ चारबाग स्टेशन पर फिर बदला प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, अब 30 रूपये नहीं बल्कि देने होंगे इतने रूपये

0
37557
views
Good news: Platform ticket price changed at Lucknow Charbagh station, now not 30 rupees but this much money will have to be paid
खुशखबरी: लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बदला प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, अब 30 रूपये नहीं बल्कि देने होंगे इतने रूपये picture: Lucknow News 24

लखनऊ 23 दिसंबर : साल के अंत में उत्तरी एवं पूर्वोत्तर लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को विशेष राहत दी गई है ।जहां अब यात्रियों को प्लेटफार्म टिकट के लिए ₹30 खर्च नहीं करने पड़ेंगे ।आपको बता दें कि इसी वर्ष 7 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक प्लेटफार्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 3 गुन करते हुए ₹30 कर दिया गया था ।वहीं अब स्थिति को देखते हुए रेलवे प्लेटफार्म टिकट की दरों में परिवर्तन किया गया है इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। आगे खबर विस्तार से।

त्योहारों एवं महामारी को देखते हुए लिया गया था फैसला

खुशखबरी: लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बदला प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, अब 30 रूपये नहीं बल्कि देने होंगे इतने रूपये Picture:Lucknow news 24

गौरतलब है कि उत्तरी रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा महामारी एवं त्योहारों को देखते हुए 7 सितंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक प्लेटफॉर्म टिकट को ₹30 कर दिया गया था। जहां इसका एकमात्र मकसद यह था कि प्लेटफार्म पर कोई भी अतिरिक्त लोग ना जा पाए एवं अनावश्यक भीड़ भाड़ स्टेशन परिसर में ना हो। ये भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अवांछित व्यक्ति का प्रवेश स्टेशन पर ना हो एवं कड़े नियमों का पालन किया जाए, इसके लिए लखनऊ प्लेटफार्म पर प्लेटफॉर्म टिकट को ₹10 से बढ़ाकर ₹30 कर दिया गया था ।वहीं अब स्थिति को अनुकूल देखते हुए एक बार फिर से प्लेटफार्म टिकट दरों में संशोधन किया गया है।

अब ₹30 नहीं बल्कि ₹10 में मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

गौरतलब है द्वारा 10 दिन पहले यह फैसला लिया गया कि अब लखनऊ के चारबाग स्टेशन तथा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट के दरों में कमी की जाए। वही ₹30 के बदले अब केवल ₹10 ही प्लेटफॉर्म टिकट लिए जाएंगे। हालांकि अभी भी प्लेटफार्म पर अवांछित एवं अनावश्यक भीड़ भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी जरूर किया है।

इस निर्णय का हो रहा है स्वागत

खुशखबरी: लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बदला प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, अब 30 रूपये नहीं बल्कि देने होंगे इतने रूपये Picture:Lucknow news 24

गौरतलब है कि लखनऊ वासियों को अब प्लेटफार्म टिकट 30 की बजाय ₹10 में मिलेंगे इस निर्णय का स्वागत लखनऊ वासियों ने तहे दिल से कर रहे हैं। जहां कई लोगों ने पहले भी यह बात रेलवे से उठाई थी कि अगर फिर से स्टेशन, एयरपोर्ट आदि पुनः चालू कर दिए गए हैं तो फिर प्लेटफार्म टिकट में इजाफे का कोई मतलब नहीं है ।अतः पुनः प्लेटफार्म टिकट को ₹30 से ₹10 किया जाना चाहिए।

चारबाग रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे छोटी लाइन बादशाहनगर अब मिलेंगे ₹10 में प्लेटफार्म टिकट

आपको बता दें कि गोमती नगर स्टेशन मानक नगर स्टेशन आदि में अभी भी प्लेटफार्म टिकट नहीं मिल रहा है। वही चारबाग रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन छोटी लाइन बादशाह नगर में अब 30 की बजाय महज ₹10 के प्लेटफार्म टिकट मिलेंगे। उत्तरी रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा यह भी कहा गया कि लोग अनावश्यक प्लेटफार्म पर आने से बचें एवं प्रोटोकॉल का ध्यान रखें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here