
लखनऊ 14 दिसंबर: राजधानी लखनऊ में अब ठेलों की जगह “मॉडर्न कार्ट” लेने जा रहे हैं। जहां अब मॉडर्न कार्ट से वेंडिंग जोन चमकेगा। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अब राजधानी लखनऊ में विकास का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है जिसके तहत यह सरहनीय कदम उठाया जा रहा है। जहां अब पुराने ठेलों को मॉडर्न कार्ट में बदला जाएगा। गौरतलब है की लोकल बाजार का रूप मॉडर्न कार्ट से बदला जाएगा जहां लोकल मार्केट भी हाई टेक दिखाई देगा। गौरतलब है की मॉडर्न कार्ट में सोलर पैनल लगा होगा जिससे रात्रि में भी बिजली की चमकाहट से चमाचम होगा कार्ट।
इन 7 खूबियों से होगा लैस

गौरतलब है की मॉडर्न कार्ट में सोलर पैनल इंस्टाल होगा। जिससे की लाइट की सप्लाई पूरे कार्ट में होगी। वहीं आपको बता दें की लाइट सोलर पैनल से जोड़े जाएंगे जिससे की रात्रि के समय भी विक्रेता अपना सामान आसानी से बेच सके वहीं लाइट की वजह से वयंजन बनाने में भी तकलीफ ना आए। खाना खाने वाले के साथ खाना बेचने वालों को भी मॉडर्न कार्ट से बड़ा आराम मिलेगा। मॉडर्न कार्ट को इस तरीके से बनाया गया है जहां पर व्यंजन बनाए जाने से रखे जाने के लिए पर्याप्त जगह होगी।
- डस्टबिन होंगे मॉडर्न कार्ट में फिक्स
गौरतलब है की मॉडर्न कार्ट में दो डस्टबिन फिक्स किए जायेगें जिसके द्वारा कचरा सड़क पर ना फैले। हरा और पीला डस्टबिन बैग को इंस्टाल किया जायेगा। आपको बता दें की सूखे और गीले कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन बैग मॉडर्न कार्ट में इंस्टाल किए गए हैं। वहीं पुराने ठेलों में कचरे की पेटी के अभाव में लोग सड़कों पर ही गंदगी फैलाना शुरू कर देते हैं। जिससे की सड़क के गंदे होने के साथ खाद्य सामग्री पर भी असर पड़ता है।
2) एडजस्टेबल व्हील और कॉम्पैक्ट डिजाइन से कम जगह में व्यवस्थित काम ।
3) मॉडर्न कार्ट में हाई क्वालिटी खाना ही परोसा जाएगा, जिसकी सर्टिफिकेशन एफएसएसएआई द्वारा होगी।
4) मॉडर्न कार्ट पूरी तरह से किया जा सकेगा बंद जिस की कोई भी सामान कोई बाहर से चुरा ना सके।
5) खाने के लिए होंगे अतिरिक्त स्लैब
6) छतिग्रष्त होने पर आप इन मॉडर्न कार्ट का बीमा भी करवा पायेगें ।
7) एक जैसी मॉडर्न कार्ट होने से समानता के साथ मॉडर्न कार्ट की ब्रांडिंग भी की जा सकेगी ।
नगर निकाय करेगी प्रमोट

गौरतलब है की एफएसएसएआई द्वारा इन मॉडर्न कार्ट में बनने वाले खाद्य पदार्थों को सर्टिफिकेशन दिए जायेगें। इसके साथ ही वेंडरों से बातचीत के बाद इन मॉडर्न कार्ट को उनके आवश्यकता के अनुसार बदला जाएगा। पूरी कस्टमाइजेशन की व्यवस्था की जायेगी।
नगर निगम और एफएसडीए मिलकर योजना का करेगी संचालन
नगर निकाय और एफएसडीए मिलकर वेंडरों को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी यही नहीं इसके साथ ही मॉडर्न कार्ट के फायदे को भी स्ट्रीट वेंडरों को बताएगी वहीं मानक के अनुसार एफएसएसएआई मानक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण भोजन इन मॉडर्न कार्ट पर बेचे जाएंगे जिसकी समय समय पर ऑडिट की जायेगी। स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखा जाएगा।









