
लखनऊ 14 दिसंबर: भारतीय रेलवे ने हाल में ही कुल 32 ट्रेनों में पुनः कैटरिंग सेवा बहाल कर दी है। जहां शताब्दी, राजधानी , वंदे भारत, दुरंतो ट्रेनों में फिर से एक बार खाने के लिए कैटरिंग व्यवस्था चालू करने के बाद जहां यात्रियों को आराम मिला वहीं चार्जिंग में वृद्धि के बाद यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त भार पहुंचा है। हालाकिं शताब्दी में एलीट वर्ग ही सफर करते हैं लेकिन कैटरिंग के अतिरिक्त भार से सभी लोग त्रस्त हैं। वहीं इस विषय में रेलमंत्री से भी चर्चा की जानी हैं। पहले जो तय की गई राशि थी उससे कहीं अधिक पैसे यात्रियों से लिए जा रहें हैं वहीं सीनियर सिटीजन फेयर कंसेशन , बेड रोल आदि की सेवा अभी भी नहीं लोगों को मिल रही है।
शताब्दी ट्रेन में जानिए पुराना वर्तमान और बढ़ाए जाने वाला किराया

गौरतलब है की तय शुल्क से अधिक शताब्दी ट्रेन में लिया जा रहा है। नए तय शुल्क की मार सभी को हुई है।
चेयरकार में पुरानी दर के अनुसार शताब्दी ट्रेन में 165 रूपये लिए जाते थे। नए दर के अनुसार 185 रूपये तय किए गए थे वहीं बढ़ाए गए राशि 275 रूपये की गई है।
शताब्दी एक्जीक्यूटिव क्लास की पुरानी दर के अनुसार 185 रूपये लिए जाते थे। वहीं तय की गई दर 245 रूपये थी लेकिन बढ़ाए गई दर 385 रूपये है। वहीं 140 रूपये की बढ़ोतरी से यात्री परेशान हैं।
स्वर्ण शताब्दी एसी चेयर कार
शताब्दी का बेस फेयर ₹695 है। जहां रिजर्वेशन चार्ज ₹40 तथा सुपर फास्ट चार्ज ₹45 लिए जाता है। वही जीएसटी ₹53 और कैटरिंग चार्ज ₹275 है। वही डायनेमिक फेयर 278 है एक पैसेंजर का कुल फेयर 1390 रुपए है।
एक्जीक्यूटिव चेयर कार
एक्जीक्यूटिव चेयर कार का बेस फेयर 1550 रूपये हैं। जहां रिजर्वेशन चार्ज 60 रूपये है, सुपरफास्ट चार्ज 75 रूपये , कुल जीएसटी 85 रूपये तथा कैटरिंग चार्ज 385 रूपये है।
अनुभूति क्लास

शताब्दी के अनुभूति क्लास की बात की जाए तो बेस फेयर 1860 रूपये है, जहां रिजर्वेशन चार्ज 60 रूपये, सुपरफास्ट चार्ज 75 रूपये, कुल जीएसटी 100 रूपये , कैटरिंग चार्ज 385 रूपये है, जहां अनुभूति क्लास का कुल किराया 2480 रूपये है।
शताब्दी vs तेजस
गौरतलब है की शताब्दी के अनुभूति क्लास और तेजस की तुलना की जाए तो तेजस ट्रेन आगे निकल जाता है। जहां तेजस ट्रेन लखनऊ से दिल्ली तक सफर के लिए महज 6 घंटे 15 मिनट लेती हैं। वहीं शताब्दी ट्रेन 6.45 घंटे में लखनऊ से नई दिल्ली पहुंचती है। तेजस ट्रेन की कुल टिकट चार्ज 2321 रूपये है वहीं अनुभूति एक्सप्रेस में 2480 रूपये लगते हैं। कैटरिंग चार्ज जहां तेजस में निःशुल्क है वहीं शताब्दी में 385 रूपये हैं। वहीं तेजस में गाड़ी लेट होने पर अपने यात्री को मुवाजा देती है। वहीं शताब्दी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। यह भी गौर करने वाली बात है की भारतीय रेलवे ने जिस दिन से तेजस को चलाया है एक भी दिन कैटरिंग सर्विस बाधित नहीं हुई है, वहीं शताब्दी में कुछ दिन तक कैटरिंग सेवा बाधित रही है।









