
लखनऊ 14 दिसंबर : साल के अंत में भारतीय रेलवे द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य कानपुर झांसी रेलखंड के बीच में किय जा रहा है। जिसकी वजह से लखनऊ की ओर से जाने वाली महाराष्ट्र एवं दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों के संचालन बाधित हुई है। जिसकी वजह से लखनऊ से आने वह गुजरने वाली कुल 7 ट्रेनों को निरस्त किया गया है. वहीं कई ट्रेनों को कानपुर होकर तो कुछ को ललितपुर और कुछ ट्रेन को टूंडला होकर डायवर्ट किया गया है जिस की जानकारी आगे दी गई है।
लखनऊ से निकलने व होकर गुजरने वाली यह 7 ट्रेन रहेंगे निरस्त

गाड़ी संख्या 121 04 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस 22 दिसंबर को निलंबित रहेगा। यह ट्रेन लखनऊ से शाम के 4:20 पर निकल कर पुणे 6:45 शाम में पहुंचती है ।वही है ट्रेन लखनऊ से पुणे तक का सफर 26 घंटे 25 मिनट में तय करती है।
1) ट्रेन संख्या 12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस
यह ट्रेन 21 दिसंबर को रहेगी निरस्त । यह ट्रेन पुणे से सुबह 10:45 पर चलकर कुल 26 घंटे 32 मिनट के उपरांत 1:15 पर लखनऊ जंक्शन पहुंचती थी।
2) ट्रेन संख्या 11408 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस
यह ट्रेन 16 और 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ से पुणे एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 6:30 पर चलकर 16 स्टॉपेज के बाद 28 घंटे में 20 मिनट के उपरांत 10:50 सुबह पुणे पहुंचती थी।
3) ट्रेन संख्या 11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस
यह ट्रेन 14 और 21 दिसंबर को रद्द रहेगी। यह ट्रेन पुणे से रात्रि के 10:00 बजे निकल कर कुल 16 स्टॉपेज पर रुकते हुए 26 घंटे में 50 मिनट के उपरांत लखनऊ जंक्शन रात्रि के 12:50 पर पहुंचेंगे।
4) गाड़ी संख्या 11109 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
यह ट्रेन 22 दिसंबर को रद्द रहेगी। यह ट्रेन झांसी से सुबह के 6:15 पर खुलकर कुल 5 घंटे 45 मिनट में नॉन स्टॉप पेज पर रुक कर लखनऊ 12:00 बजे दोपहर को पहुंचती है।
5) गाड़ी संख्या 1110 लखनऊ झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 11110 गाड़ी 22 दिसंबर को रद्द रहेगी। यह ट्रेन लखनऊ से शाम के 4:40 पर खुलकर 5 घंटे 55 मिनट में रात्रि के 10:35 पर झांसी पहुंचती है।
6) गाड़ी संख्या 12598 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस
मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस 15 तथा 22 दिसंबर को निरस्त रहेगी । यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर दोपहर के 1:30 पर खुलकर कुल 28 घंटा एवं 50 मिनट लेकर शाम के 6:20 पर गोरखपुर लखनऊ होते हुए जाती है।
7) गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस, 14 दिसंबर तथा 21 दिसंबर को उत्तरी मध्य रेलवे में चल रहे कार्य की वजह से रद्द रहेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8:30 पर चलकर लखनऊ के रास्ते 27 घंटे 50 मिनट लेकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल दोपहर के 12:20 पर पहुंचते हैं।
इन ट्रेनों के रूट में हुआ डायवर्जन
झांसी ग्वालियर इटावा कानपुर होकर डाइवर्जन

- गाड़ी संख्या 100 94 लखनऊ से चेन्नई एक्सप्रेस के रूट को डायवर्ट किया गया है जहां 16 और 20 दिसंबर को रूट में डायवर्जन है वही है गाड़ी झांसी ग्वालियर इटावा कानपुर होकर डाइवर्ट की गई है।
2) गाड़ी संख्या 11124 बरौनी ग्वालियर मेल को 21 दिसंबर तक झांसी ग्वालियर इटावा कानपुर होकर डायवर्ट किया गया है.
3) गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस को 21 दिसंबर को झांसी ग्वालियर इटावा कानपुर पर डायवर्ट किया गया है।
4) गाड़ी संख्या 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस को 22 दिसंबर तक झांसी ग्वालियर इटावा कानपुर होकर डायवर्ट किया गया।
5) गाड़ी संख्या 15101 छपरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को 14 और 21 दिसंबर को प्रयागराज खुजराहो ललितपुर डायवर्ट किया गया है।
6) गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से लखनऊ एक्सप्रेस को 21 दिसंबर तक आगरा कैंट टूंडला होकर डायवर्ट किया गया है।
7) गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस को 18 दिसंबर को आगरा टूंडला का डायवर्ट किया गया है।









