लखनऊ में केवल 5 रूपये से इलेक्ट्रिक बस से सफर शुरू, देखें नई रेट की सूची, साधारण बस के किराए में इलेक्ट्रिक बस का मजा

0
2116
views
लखनऊ में केवल 5 रूपये से इलेक्ट्रिक बस से सफर शुरू, देखें नई रेट की सूची, साधारण बस के किराए में इलेक्ट्रिक बस का मजा

लखनऊ 5 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर प्रदेश में 75 आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक बसों को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत अलग-अलग जनपदों के लिए डिजिटली रवाना किया। इसके साथ है लखनऊ परिवहन विभाग ने यह बसों के संचालन की प्रक्रिया के रूटों में भी घोषणा पहले ही कर दी है।

बेहद कम रेट में इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक बस के सफर को आरामदायक बनाने के लिए विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी ने बयान जारी कर यह साफ किया है कि छोटी दूरी और गंतव्य के बीच किराये में लगभग 50 फ़ीसदी की रियायत दी जाएगी।

न्यूनतम एवं अधिकतम बस का किराया की रेट की सूची

लखनऊ में केवल 5 रूपये से इलेक्ट्रिक बस से सफर शुरू, देखें नई रेट की सूची, साधारण बस के किराए में इलेक्ट्रिक बस का मजा (demo)
किलोमीटर (यात्रा) पुराना रेट ( किराया ) वर्तमान रेट ( किराया )
`1 0-3 10 5
2 3-6 15 11
3 6-11 20 16
4 11-15 25 21
5 15-20 30 26
6 20-25 35 32
7 25+ 45 37

 

मंडल मंडल आयुक्त द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर योगी सरकार की मंजूरी

गौरतलब है कि शुरुआती समय में मंडल आयुक्त द्वारा बसों के किराए के लिए गए सिफारिश की गई थी, जहाँ  साधारण सिटी बस के किराया जितने ही इलेक्ट्रिक बस का किराया रखा जाये,  जिस पर प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है

1 साल तक नहीं होगा किराए में इजाफा (Lucknow Electric Bus Fare)

लखनऊ में केवल 5 रूपये से इलेक्ट्रिक बस से सफर शुरू, देखें नई रेट की सूची, साधारण बस के किराए में इलेक्ट्रिक बस का मजा (Demo)

लखनऊ परिवहन ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस के अनुसार प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगले 1 साल तक इलेक्ट्रॉनिक बस का किराया में कोई भी इजाफा ना किया जाए ।इलेक्ट्रिक बस का किराया साधारण बसों के किराए के समान ही होगा। जिसमें प्रदेश की जनता को आरामदायक सफर का अनुभव प्राप्त होगा ।दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहन के लखनऊ में आने से जहां ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में भी काफी कमी देखने के लिए मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here