
लखनऊ वासियों के लिए बेहतरीन खबर आ रही है । जहाँ अब ताजनगरी आगरा जाने के लिए अब लखनऊ से सीधी फ्लाइट मिलेगी । इंडिगो डोमेस्टिक एयरलाइंस अक्टूबर महीने से लखनऊ आगरा फ्लाइट की डायरेक्ट सेवा शुरू करेगा। जहां ताजनगरी तक का सफर लखनऊ से महज 60 मिनट में तय किया जा सकेगा। फ्लाइट में कुल 72 सीट होंगी।
1 अक्टूबर से होगी डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत
ए अंसारी जो की आगरा के सिविल एयरपोर्ट के डायरेक्टर हैं उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है की लखनऊ से आगरा की फ्लाइट अब हर दिन चलेगी । इसका सीधा अभिप्राय यह है की सप्ताह में अब हर दिन आप आगरा से लखनऊ और लखनऊ से आगरा की फ्लाइट की सेवा का आनंद मिलेगा। सेवा 1 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी ।
आगरा अब चार बड़े शहरों से डायरेक्टर जुड़ेगा

आपको बता दें की आगरा शहर नागपुर, बैंगलोर ,अहमदाबाद की सीधी उड़ान हैं अब लखनऊ में भी डायरेफ्ट फ्लाइट आने से यात्रियों को और भी सुविधाएं होंगी। गौरतलब है कोरोना के सेकेंड वेव के बाद लॉक डाउन हटा लिया गया है वहीं यात्रियों में भारी इजाफा देखने मिला है। इस कारणवश अधिक फ्लाइट्स को अब चलाया जा रहा है।
इतनी होगी फ्लाइट की टिकट
लखनऊ से ताजनगरी तक के सफर के लिए यात्रियों को 1999 जो की बेस फेयर है उसके साथ सुविधा शुल्क 390 रुपए देने होगें । वहीं आपको बता दें की फ्लेक्सी किराया 2389 रुपए का होगा।
एयर कार्गो भी होगी जल्द शुरू
गौरतलब है की जल्द की एयर कार्गो की भी सुविधा शुरू की जाएगी जहां से डायरेक्ट फ्लाइट से सामना एक गंतव्य से दुसरे गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा। इसके लिए कंपनी द्वारा जमीन की तलाश जारी है। आपको बात दें की दवाइयां , चमड़े के समान, आगरा का पेठा आदि फिर आप
हालाकिं की आगरा एक्सप्रेस वे काफी अच्छा बनाया गया है ।जहाँ लखनऊ के लोग इस मार्ग का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं । वहीँ डायरेक्ट फ्लाइट होने से अब टूरिस्ट आगरा के ताजमहल को देखने के बाद लखनऊ डायरेक्ट आकर लखनऊ के आकर्षणों के साथ अयोध्या भी जा पायेगें ।









