लखनऊ यूनिवर्सिटी: अचानक एलयू ने बदले PG परीक्षाओं की तारीख, अब 9 सितंबर नहीं बल्कि इस दिन से होंगे परीक्षा, जानिए परीक्षा की नई डेट और कार्यक्रम

0
671
views
Lucknow University Latest News: LU changes the dates of PG entrance examinations

लखनऊ 28 अगस्त : लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने पीजी परीक्षाओं के निर्धारित तिथियों में बदलाव कर दिया है। जिसकी जानकारी लखनऊ यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। गौरतलब है कि लखनऊ विश्वविद्यालय पीजी परीक्षाओं के दिन में बदलाव के बाद अब यह परीक्षा 6 सितंबर से करने का फैसला किया है ।  पहले यह परीक्षा पहले 9 सितंबर को आयोजित की जानी थी।

यहां देखे सकते हैं पूर्ण समयसारिणी

गौरतलब है कि 6 सितंबर को होने वाली पीजी प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। जहां पर सभी अभ्यर्थियों को जाकर परीक्षा देना होगा।सभी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की नई तिथि लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है तिथि जाने के लिए आप लॉगिन करके परीक्षाओं की नई डेट देख सकते हैं।

वेबसाइट : www.lkouniv.in   

कार्यक्रम

Lucknow University Latest News: LU changes the dates of PG entrance examinations

डेट  शिफ्ट  टाइम  विषय 
6 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे एलएलएम, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा
शाम 3 से शाम 4:30 बजे साइकोलॉजी, एमए/एमएससी इन योगा, एमवीए, एमएफए की प्रवेश परीक्षा
7 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे डिफेंस स्टडीज, हिन्दी्, मध्य और आधुनिक भारतीय इतिहास, दर्शनशास्त्र, बीपीएड
शाम 3 से शाम 4:30 बजे केमिस्ट्री/फार्मासिटिकल केमिस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, जियोलॉजी, राजनीति विज्ञान की परीक्षा
8 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे बॉटनी/प्लांट साइंस साइंस/माइक्रोबायोलॉजी, इकोनॉमिक्सऔर
शाम 3 से शाम 4:30 बजे एलएलबी
 9 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व, एप्लाइड ईकोनॉमिक्स, एप्लाइड जियोलॉजी, बीएलआईएससी, बायोकेमिस्ट्री, सीसीजेए, होमसांइस, पब्लिक हेल्थ, एमपीएड
शाम 3 से शाम 4:30 बजे एन्थ्रोपोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कॉमर्स, कम्प्यूटर साइंस, ज्योतिर्विज्ञान, पब्लिक हेल्थ (कम्यूनिटी मेडिसिन)
10 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे अंग्रेजी, फोरेंसिक साइंस, हॉस्पिटल् एडमिनिस्ट्रेशन, मैथ्स, एजुकेशन
शाम 3 से शाम 4:30 बजे एन्वायरमेंटल साइंस, भूगोल, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, फिजिक्स/रीन्यूएबल एनर्जी, एमएलआईएससी
11 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे एमएड
शाम 3 से शाम 4:30 बजे सोशल वर्क, जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा
13 सितम्बर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे समाजशास्त्र, सांख्यिकी
शाम 3 से शाम 4:30 बजे एमबी, एमटीटीएम

 

गौरतलब है की परीक्षा को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा जिससे कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूर्ण रूप से किया जा सके । यही नहीं विद्यालय ने सभी छात्रों को मास्क का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए हैं । परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करना अनिवार्य होगा । शिक्षकों को सभी देश निर्देश दे दिए गए हैं जिससे वह परीक्षा को सफलता पूर्वक करवाने में सफल रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here