खुशखबरी: लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस में एसी 3 का किराया हुआ 60 रुपए कम, बड़ी खबर

0
839
views
एसी 3 टियर इकोनॉमी कोच

लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आ रही है। जहां अब लखनऊ मेल और AC स्पेशल एक्सप्रेस दोनो वीआईपी ट्रेनों में भारतीय रेलवे ने एसी 3 टियर इकोनॉमी कोच लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है की इन दोनों ट्रेन के एसी 3 टियर इकनॉमी क्लास का टिकट वर्त्तमान एसी 3 टियर के मुकाबले लगभग 60 रुपए  सस्ता है । वहीं सुविधाओं में भी अलग इजाफा देखने मिलेगा। जहाँ कोच में  आरामदायक सीट, वेस्टर्न और इंडियन टॉयलेट में दिव्यांगजनों के लिए अतिरिक्त सुविधा दी गई है ।

15 सितंबर से लगेगें दो एसी 3 टियर इकॉनमी कोच

lucknow mail ac 3 tier economy class fair

गौरतलब है की लखनऊ मेल (02229) और (02230) में 15 सितंबर को एसी 3 टियर इकनॉमी क्लास के दो कोच लगाए जाएंगे। वहीं इसी ट्रेन में दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन में 16 सितंबर को दो कोच लगाए जाएंगे। आपको बता दें की AC 3- टियर का किराया 775 है वहीँ AC-3 टियर 3A का किराया 835 रुपए है ।

स्लीपर  3AC 2AC AC-3E 1-AC जनरल 
कोच   7 4 4 2 1 2

 

11 सितंबर को लखनऊ दिल्ली एसी स्पेशल में लगेगें दो कोच

एसी 3 टियर इकोनॉमी कोच

लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ चलने वाली 02429 और 02430 AC एक्सप्रेस ट्रेन में 11 सितंबर को 2 कोच एसी थ्री टियर इकनॉमी के लगाए जाएंगे। किराया की बात करें तो जहाँ AC-3 टियर का किराया 835 है उसके मुकाबले में नए AC-3 टियर इकॉनमी का किराया 775 होगा । जहाँ यात्रियों को सीधे सीधे 60 रुपए की बचत होगी । गौरतलब है की नए कोच में नए डिजाइन के साथ सुविधाएं भी अधिक दी गई हैं ।

स्लीपर  3AC 2AC 1AC 3AC-E जनरल 
कोच  9 6 1 2

 

AC-3 इकॉनमी क्लास लाने का मकसद

यात्रियों को कोच में और अधिक सुविधा मिले । यात्रियों को सुविधाओं के साथ थोड़ा बचत भी हो और जो लोग AC का सफर कम लागत में करना चहिते हैं और जो अब तक स्लीपर से सफर कर रहे हैं उन्हें लुभाने के लिए AC-3 इकॉनमी क्लास अच्छा विकल्प है ।एसी थ्री टियर कोच में 72 सीट की जगह अब 83 सीट दी गई हैं । जिससे यात्रियों को लाभ मिल पाए और RAC और वेटिंग टिकट से यात्री बच सके । लिहाजा इकॉनमी क्लास रेलवे के लिए अच्छा विकल्प बन कर आया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here