यूपी की बेटी हिमानी जिन्होंने इस वर्ष कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 (KBC-13 winner) में पहली करोड़पति बनाने का गौरव हासिल किया ।अब वह वापिस अपने घर आगरा आ चुकी हैं। अब हिमानी सेलिब्रिटी बन चुकी है और लोगों की बधाइयां एवं लोगों का घर आना जाना लगा हुआ है ।इसी बीच सिंगिंग जगत के जाने-माने एवं हिमानी बुंदेला के फेवरेट सिंगर जिसे मिलने के सपने हिमानी ने बरसो से संजोए थे वह सपना पूरा किया जुबीन नोटियाल ने,जिन्होंने हिमानी बुंदेला को आगरा में घर पहुंचकर अचंभित कर दिया ।
हिमानी का सपना जुबिन ने किया पूरा

गैरतलब है की हिमानी ने केबीसी में जुबिन नौटियाल से मिलने की इच्छा जहीर की थी। अपने फैंस का दिल रखने खुद जुबिन एक पत्रकार बनकर हिमानी से मिलने उनके घर पहुंच गए।
पत्रकार बनकर पहुंचे जुबिन

जुबिन हिमानी को सरप्राइस देने के लिए उनके घर पहुंचे । जो मैंने जुबीन हिमानी का इंटरव्यू लेते हुए उनसे पूछा कि उनका फेवरेट सिंगर कौन है? हिमानी ने जुबिन नौटियाल का नाम लिया। इसके बाद जुबीन ने हिमानी बुंदेला को उनका फेवरेट गाना गाने कहा हिमानी बुंदेला ने “खुशी जब भी तेरी” गाना गाकर जुबिन को सुनाया ।तभी जुबिन बोल पड़े यह गाना मई भी गा सकता हूँ ।जैसे ही जुबीन ने गाना शुरू किया हिमानी बुंदेला ने उनकी आवाज पहचान ली। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि जुबिन उनके सामने बैठे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह उनसे कभी मिल पाएंगी इतनी जल्दी उनकी ख्वाहिश पूरी होगी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।
अपने फेवरेट सिंगर जुबिन के साथ हिमानी ने गाया गाना, किया डांस

अपने फेवरेट सिंगर जुबिन से मिलकर हिमानी बुंदेला बेहद खुश नजर आई । वहीं ना केवल उनका सपना साकार हुआ बल्कि जुबिन ने हिमानी से मिलने हज़ारों किलोमीटर का सफर तय किया , जिससे यह दर्शाता है की जुबिन अपने फैंस के लिए कितना बड़ा दिल रखते हैं ।
क्या बात है 👌 @JubinNautiyal https://t.co/qMnAVD7J68
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbha) September 4, 2021
जुबीन ने हिमानी बुंदेला के लिए गाना गाया वही उनके साथ राउंड डांस भी किया ।हिमानी बुंदेला एवं उनके परिवार ने जुबीन का तहे दिल से धन्यवाद किया ।इसके बाद जुबिन कार में बैठकर अपने गंतव्य के लिए निकल गए । केबीसी सीजन 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला का सपना साकार हुआ ।हिमानी की कहानी प्रेरणा से भरी हुई है एवं उनके हिम्मत एवं जज्बे को सलाम है।










