बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुर्ख़ियों में है जहाँ विधानसभा 2022 के चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है । बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारत में बढ़ती बेरोजगारी के देश के दो बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लिया है ।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तीन ट्वीट करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर तेज कैसा और बीजेपी को सरल शब्दों में नसीहत भी दी और कहा की कांग्रेस के रास्ते पर बीजेपी ना चले।
1. यूपी व पूरे देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं तथा उनके माँ-बाप व परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है, जो यह दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्ताजनक।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2021
मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यूपी व पूरे देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं। उनके मां-बाप और परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है। यह दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण और अति-चिन्ताजनक है ।
2. बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केन्द्र में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है जिसने लम्बे अरसे तक यहाँ एकछत्र राज किया व अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केन्द यूपी व काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2021
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आगे कहा, ‘बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केंद्र में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है। कांग्रेस ने लम्बे अरसे तक यहां एकछत्र राज किया। अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश और काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई।’
3. यदि बीजेपी भी, कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, जिसपर बीजेपी को गम्भीरता से जरूर सोचना चाहिये क्योंकि इनकी ऐसी नीति व कार्यकलापों से न तो जनकल्याण और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2021
भाजपा भी कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चली तो उसकी भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, बेरोजगारी और यवाओं के लिए बीजेपी को गंभीरता से सोचना होगा ।










