
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज सीतापुर और बाराबंकी के दौरे पर हैं। जहां बाराबंकी और सीतापुर को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसे की रोजगार के कई अवसर खुलने जा रहे हैं। यहीं नहीं 186 परियोजनाओं के अंतर्गत बाराबंकी और सीतापुर को नई पहचान देने की कवायत में जुटी योगी सरकार का यह बेहद सकारात्मक कदम है ।
बाराबंकी में 148.85 करोड़ की लागत से 186 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
बाराबंकी की सदर, कुर्सी और रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 186 परियोजनाओं का योगी आदित्यनाथ जी लोकार्पण करेंगे। वहीं अब बाराबंकी में ब्रेटेनिया और बेकरी प्रोडक्ट्स के यूनिट के निर्माण को भी जारी झंडी योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिखाई जाएगी। जनसभा स्थल पर इन सभी चीजों का लोकार्पण संपन्न करवाया जायेगा।
प्रमाणपत्र के साथ स्वीकृति पत्र का होगा वितरण

गौरतलब है की इस आयोजन में योगी आदित्यनाथ जी सभी लाभ पाने वाले को प्रमाणपत्र के साथ स्वीकृति पत्र वितरित करेगें। सूत्रों के अनुसार बिस्कुट और बेकरी के उत्पादों की इकाइयों के निर्माण में कुल 340 करोड़ की लागत आएगी इसके साथ ही 2000 लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगी
बाराबंकी सदर में कुल 45 करोड़ की लागत से 83 परियोजना और कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में 21 करोड़ की लागत से 53 परियोजना के साथ रामनगर में 87 करोड़ की लागत से 50 परियोजना का पूर्ण लोकार्पण किया जाएगा। बाराबंकी और सीतापुर दौरे के उपरांत योगी आदित्यनाथ जी सिघौली जायेगें । जहां वह 484 करोड़ की 167 योजनाओं का लोकार्पण करते नज़र आयेगें । प्रदेश के हिट को नज़र में रखते हुए सभी कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने पर भी निर्देश दिए जायेगें ।
अगले विधानसभा चुनावों को देखते हुए रणनीति के तहत योगी सरकार हर एक कार्य कर रही है जिससे की जनता का भला हो सके ।साथ ही साथ ये सभी लोकार्पण और योजनाओं का कितना फायदा चुनाव में भाजपा को मिलता है यह तो वक्त ही बताएगा । साथ ही साथ यह भी है की योगी आदित्यनाथ के इस कदम से जहाँ बाराबंकी का विकाश होगा वहीँ काफी रोजगार के अवसर भी इन जिलों में लोगों को मिलेगें ।









