बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले सेमिफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हो रही है । जहाँ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। वहीँ जेमाइमा रोड्रिगेज ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 31 गेंदों पर 44 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 164 रन पर पहुंचाया ।
स्मृति मंधाना की तूफानी पारी

स्मृति मंधाना और शेफाली ने भारतीय टीम को आतिशी शुरुआत प्रदान की जहाँ दोनों ने पावर प्ले में शानदार 64 रन जोड़े । स्मृति और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई गई । फ्रेया कैंप ने शेफाली को 15 रन पर आउट कर भारतीय टीम को पहला झटका दिया ।
इसके ठीक बाद लेग साइड में स्लॉग स्वीप करने के चक्कर में स्मृति को नताली स्किवर ने कैच आउट करवाया । दो विकेट भारत के बैक टू बैक गिरे ।
T20Is में भारत के लिए सबसे तेज़ पचास रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में तीनो दफा स्मृति का जलवा
23 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, आज
24 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड, 2019
25 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2018
हरमन और जेमाइमा ने खेली शानदार पारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं। जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा । वहीँ जेमाइमा ने एक बार फिर सधी हुई बल्लेबाज़ी करते हुए 31 गेंद में 7 चौके की मदद से 41 रन की नाबाद पारी खेली ।। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंद पर 22 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से कैम्प ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 सफलता अर्जित की और सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं । ब्रंट को एक सफलता और नेटली को एक सफलता हाथ लगी
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय प्लेइंग XI :
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमाइमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह.
इंग्लैंड प्लेइंग XI :
डेनियल व्यॉट, सोफिया डंकले, एलिसे केप्से, नताली स्किवर (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), माइया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टन, फ्रेया केंप, इजी वॉन्ग, सारा ग्लेन।
वीडियो
Smriti Mandhana smashed it all over the park against England #ENGvIND pic.twitter.com/AtNRPUkux1
— Female Cricket #B2022 (@imfemalecricket) August 6, 2022










