दुर्गा विसर्जन पर लखनऊ में बदलेगी यातायात व्यवस्था, घर से इन रूट को देख कर निकले, देखें लिस्ट

0
430
views
दुर्गा विसर्जन पर लखनऊ में बदलेगी यातायात व्यवस्था, घर से इन रूट को देख कर निकले, देखें लिस्ट

लखनऊ 14 अक्टूबर :  राजधानी लखनऊ में दशहरा के उपलक्ष पर शुक्रवार 14 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान लखनऊ की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं ।जहां रूटों को डायवर्ट किया गया है ।अतः घर से निकलने से पहले आप निम्नलिखित रूटों की जानकारी प्राप्त कर घर से निकले ।

वही डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर जी के अनुसार उन्होंने ट्रैफिक पुलिस कॉल सेंटर भी जारी किया है जहां पर आप यातायात कंट्रोल रूम में डायरेक्ट कॉल करके यातायात संबंधी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपको यात्रा करने में कोई तकलीफ ना हो।

यातायात में बदलाव

दुर्गा विसर्जन पर लखनऊ में बदलेगी यातायात व्यवस्था, घर से इन रूट को देख कर निकले, देखें लिस्ट

1.सीतापुर रोड से कैसरबाग को जाने वाली बसें पुरानिया से होते हुए  डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, डालीगंज पुल सीडीआरआई के रास्ते आएंगी, वहीं बलरामपुर अस्पताल स्मारक होते हुए पुनः इसी रूट से वह वापस निकलेंगे।

2.चौक डालीगंज पुल कैसरबाग की ओर से आने वाले गाड़ियों का भी रुट बदला गया है जहाँ अब यह  गाड़ियां क्लार्क अवध तिराहे से डायवर्ट होकर सीधा सुभाष चौराहा ना जाकर क्लार्क अवध तिराहे से चुराया झील सहारागंज मॉल होकर निकलेंगे।

3.हनुमान सेतु तिराहे से नदवा बांध रोड झूलेलाल पार्क की ओर रास्ता बंद रहेगा इससे इसके लिए आईटी चौराहा होकर आपको जाना होगा।

4.हजरतगंज चौराहे तथा परिवर्तन चौक से आने वाले यात्री को मकबरा रोड टेलिफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई डालीगंज पुल, क्लार्क अवध चौराहा के मार्ग से जाना होगा गौरतलब है कि आईटी चौराहे की ओर ना जाए।

5.महाराणा प्रताप चौराहे से आने वाले यात्री बर्लिंगटन चौराहा बासमंडी चौराहा होकर जाएं बंगाली क्लब ना जाएं वहां पर भीड़ एवं जाम रहेगा

6. निराला के नगर से आने वाले वाहन आईटी चौराहे से बाएं या दाएं मुड़ कर समरथ पैट्रोल पंप की ओर से निकलते हुए निशातगंज की ओर जाएं कृपया विश्वविद्यालय मार्ग हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहे की ओर ना जाए रास्ते को डायवर्ट किया गया है।

7.चौक शाही मीना तिराहा डालीगंज पुल कैसरबाग की ओर से आने वाले वाहन सहारागंज मॉल यह संकल्प वाटिका होकर निकले सुभाष चौराहे पर ना जाएं।

8.फैजाबाद रोड से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बस से समतामूलक गांधी सेतु  चिरैया झील से कैसरबाग की ओर निकले , जीटीआई से गोमती नगर की ओर मोड़ दी जाएगी।

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया यातायात कंट्रोल रूम के नंबर

दुर्गा विसर्जन पर लखनऊ में बदलेगी यातायात व्यवस्था, घर से इन रूट को देख कर निकले, देखें लिस्ट

आपको बता दें कि इस स्पेशल कंडीशन में एंबुलेंस फायर सर्विसेज एवं शव वाहन को यातायात में छूट दी गई है वहीं नागरिकों के लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है जिसमें आप फोन की मदद से यातायात संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है । 94544 05155, 6389 304141

डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर जी का बयान

डीसीपी ट्रैफिक रही सत्या जी के अनुसार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा वहीं दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन की प्रक्रिया लागू रहेगी । ट्रैफिक व्यवस्था एवं नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here